24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: इन 2 यूट्यूबर्स ने किया सरेंडर, स्पा सेंटर पर ’एक्स्ट्रा सर्विस’ की डिमांड करके बनाई वीडियो और कर दी वायरल

Udaipur Spa Center Blackmail Case: दो यूट्यूबर्स दीपक पटेल और अभिषेक जोशी ने उदयपुर के एक स्पा सेंटर में ब्लैकमेलिंग के आरोप में कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
Spa-Center

AI जनरेटेड तस्वीर

You-tuber Arrested: उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी यूट्यूबर्स ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।

मामले में नामजद आरोपी दीपक पटेल और अभिषेक जोशी की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बच रहे थे।

शुक्रवार को दोनों ने न्यायालय सीजीएम कोर्ट संख्या-2 में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को कस्टडी में लेकर जेल भेजने के निर्देश दिए।

यह था मामला

उल्लेखनीय है कि स्पा मैनेजर ने उदयपुर के सूरजपोल थाने में केस दर्ज कराया था। 27 मई को आरोपी ग्राहक बनकर पहुंचे। स्टाफ पर ’एक्स्ट्रा सर्विस’ का दबाव बनाया।

चुपके से वीडियो बनाया जिसे वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए मांगे। नहीं देने पर 3 जून को वायरल कर दिया। पता चला कि आरोपी पूर्व में भी अन्य स्पा सेंटर पर ब्लैकमेलिंग कर चुके हैं।