13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर में शौचालय निर्माण के लिए दहेज की मांग कर बहू को प्रताडि़त करने वालों को पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

भीण्डर. पूजा को गत कुछ माह से घर में शौचालय, स्नानाघर व अन्य निर्माण कार्य करवाने के लिए पिता से पैसे मंगवाने के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था।

2 min read
Google source verification
demand of Dowry bhinder crime news

भीण्डर. शौचालय व स्नानाघर बनाने के लिए दहेज मांग करने पर दर्ज हुए मामले में भीण्डर पुलिस ने शादी के दौरान दिया सामान जब्त कर पत्नी को सौंप दिया। थानाधिकारी रणजीतसिंह चौहान ने बताया कि भीण्डर निवासी अशोक रेगर की पुत्री पूजा रेगर का विवाह चंगेड़ी (फतहनगर) निवासी कमलेश पुत्र पूरण रेगर से दो वर्ष पूर्व हुआ था। पूजा को गत कुछ माह से घर में शौचालय, स्नानाघर व अन्य निर्माण कार्य करवाने के लिए पिता से पैसे मंगवाने के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर पूजा अपने पीहर भीण्डर आ गई।

भीण्डर में 5-6 माह रहने के बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदलने पर पूजा ने अपने पति कमलेश रेगर, ससुर पूरण रेगर व सास डाली बाई के खिलाफ दहेज, शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जिसमें शादी के दौरान वर पक्ष को दहेज के रूप में दिया सामान जब्त करके भीण्डर थाने पर लेकर आएं। जहां पर पुलिस ने दहेज का सामान कानूनी रूप से पूजा रेगर व उसके पिता अशोक रेगर को सौंप दिया।


READ MORE: तीन सटोरिए गिरफ्तार

मावली (निप्र). मावली थाना पुलिस ने सोमवार को अलग अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया। द्वितीय थानाधिकारी कन्हैयालाल गुर्जर ने बताया कि सोमवार को दोपहर में मीणा खेड़ा रोड पर एक खेत में मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सटोरियों पर कार्रवाई की। जहां पर मोहम्मद अकील पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी नूरी चौक खांजीपीर उदयपुर और दिनेश पुत्र माधवलाल जाट निवासी गायत्रीनगर मावली को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों से 3300 रुपए नकद बरामद किए। इधर, मावली गांव में अताउला पुत्र अनवर खां निवासी मावली गांव को भी सट्टा पर्ची काटते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी से 330 रुपए नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।