28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीनाथ मंदिर रावत समाज की खातेदारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

उदयपुर

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

भीम. उपखंड क्षेत्र के बरार गांव में श्रीनाथ मंदिर रावत समाज की खातेदारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर निर्मला वन महादेव मंदिर निर्माण समिति एवं कोठात सभा विकास समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सोमवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजस्व ग्राम बरार, पटवार मंडल बरार, तहसील भीम में स्थित खातेदारी भूमि में आराजी संख्या 6958 का क्षेत्रफल 0.0647 हेक्टेयर, आराजी संख्या 6957 का क्षेत्रफल 0.0486 हेक्टेयर तथा आराजी संख्या 6959 का क्षेत्रफल 0.1700 हेक्टेयर है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि पर बरार के छह ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर मकान बना लिए हैं। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य हमीर सिंह, बन्ना सिंह, विरद सिंह, हजारी सिंह, नाथू सिंह, देवी सिंह, मिट्ठू सिंह, गणपत सिंह, प्रेम सिंह, शंभू सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।