28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधूरे नाली निर्माण और बदहाल सड़कों से कस्बेवासी परेशान

उदयपुर

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

भीम. नगर पालिका क्षेत्र के धर्मेशपुरी, रोडवेज बस स्टैंड, बदनोर चौराहा, डाक बंगला, बलाइयों का कुआं, करेड़ा रोड, सब्जी मंडी, सदर बाजार और तहसील रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कस्बेवासियों का कहना है कि सड़कें जर्जर हैं और नालियां अधूरी व जाम होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बारिश के दौरान जगह-जगह पानी भरने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को आवागमन में परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी बाधित है और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। इससे गंदगी, दुर्गंध और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कस्बे का मौके पर निरीक्षण कर सड़क, नाली और जल निकासी व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने की मांग की है। साथ ही मास्टर प्लान के अनुसार कार्ययोजना बनाकर सड़क निर्माण, नालियों की सफाई और जल निकासी के कार्य शीघ्र कराने का आग्रह किया है।