28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

उदयपुर

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

चारभुजा. ग्राम पंचायत मानावतो का गुड़ा केंद्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाखेला में सोमवार को 13वीं संकुल स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। विधायक ने बताया कि हट्टा जी का गुड़ा से लाखेला होते हुए नीचला घाटड़ा तक सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 1 लाख रुपए की स्वीकृति व सेशन जारी हो चुका है और कार्य शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि वे केवल नींव का पत्थर रखने के बजाय कार्य पूर्ण होने के बाद उद्घाटन में विश्वास करते हैं। उन्होंने हिमाचल सूरी चौराहा, चारभुजा में प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला जलाने के दौरान माता जी का पोस्टर जलाने की घटना की निंदा की। जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार पालीवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जनरल रेफरी भूपेंद्र दवे ने बताया कि 47 टीमों के 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अध्यक्षता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंकरलाल नागदा ने की। केंद्र अध्यक्ष देवी सिंह परमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कबड्डी में छात्र वर्ग में मोराना और छात्रा वर्ग में कीका भागल विजेता रहे। मंच संचालन मोतीलाल पालीवाल ने किया।