
राजसमंद. राउमावि मुंडोल में भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर शाखा एवं राजस्थान शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित भारतीय मानक क्लब के तहत मानक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्लब मेंटर व्याख्याता सतीश कुमार हेड़ा ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना, कार्य आदि के बारे में जानकारी दी। सहप्रभारी व्याख्याता पंकज मेवाड़ा ने पीपीटी के माध्यम से क्लब की गतिविधियों के बारे में बताया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पालीवाल ने की। विद्यार्थियों को पेन, रजिस्टर और फोल्डर किट वितरित किए गए। प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में पूरन सिंह प्रथम, गोविंद गुर्जर द्वितीय, दिव्या पालीवाल तृतीय और राम सिंह मुंदावत चतुर्थ रहे। कार्यक्रम में नारायण लाल कुमावत, राजेंद्र प्रसाद आचार्य, मुकेश त्रिवेदी, नीलम शर्मा, प्रमिला रानी, सुनीता मोदी, मंजू वैष्णव, पुष्पा हेड़ा, आकांक्षा शर्मा, अशोक कुमावत व राहुल बर्रा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Updated on:
28 Jul 2026 06:02 am
Published on:
28 Jul 2026 06:02 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
