24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पड़ासली-मांडावाड़ा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

उदयपुर

image

Newsdesk

Jul 24, 2026

Rajasthan

- प्रशासन-पुलिस के संयुक्त अभियान में राजमार्ग की भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त
केलवा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुरक्षा और राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीनाथजी उदयपुर टोलवे प्रा. लि. की रूट टीम ने गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से पड़ासली एवं मांडावाड़ा गांव के निकट व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अभियान के दौरान तहसीलदार, पटवारी, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में राजमार्ग की भूमि पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमणों को जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाकर राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सड़क सुरक्षा, यातायात संचालन और आपातकालीन सेवाओं के लिए गंभीर चुनौती बनता है। ऐसे अतिक्रमणों को हटाने के लिए समय-समय पर संयुक्त अभियान चलाए जाते हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन के समन्वय से संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और श्रीनाथजी उदयपुर टोलवे की रूट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। स्थानीय लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।