25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा : उदयपुर के सीनियर सिटीजंस की निकली लॉटरी, कुछ रेल से कुछ करेंगे हवाईयात्रा

1187 वरिष्ठजनों को मिलेगा तीर्थाटन का लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Dhirendra Joshi

•

Updated: 26 Sep 2017, 6:57 PM IST

senior citizens pilgrimage trip lottery

उदयपुर . देवस्थान विभाग की दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत उदयपुर जिले के 1187 यात्रियों की ऑनलाइन लॉटरी मंगलवार को जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने निकाली। प्रथम तौर पर लॉटरी में हवाई यात्रियों का आरक्षण किया गया, जिसमें 375 यात्रियों का चयन किया गया। इसी प्रकार रेलयात्रा के लिए 812 यात्रियों का चयन किया गया।

ये आए आवेदन

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजनान्तर्गत जिले में हवाई यात्रा के लिए कुल 2277 एवं रेल यात्रा के लिए 3423 यात्रियों के3247 आवेदन किए गये थे। इसमें युगल, एकल व सहयोगी यात्री शामिल हैं। इसी प्रकार हवाई यात्रा व रेल यात्रा की आरक्षित सूची भी अलग से निकाली गई है।उदयपुर जिले के लिए आयोजित लॉटरी के मौके पर जिला कलक्टर के अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविचल चतुर्वेदी, पुलिस वृताधिकारी (पश्चिम) गोपालसिंह भाटी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राघवेन्द्र राय, जिला पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी एवं सहायक आयुक्त (देवस्थान) जतिन गांधी उपस्थित थे। पूरी प्रक्रिया में उप निदेशक आईटी सुश्री शीतल अग्रवाल का तकनीकी सहयोग रहा।

READ MORE: उदयपुर में छात्रों ने किया अनूठा विरोध प्रदर्शन, ढोल पर किया आदिवासी डांस, देखें तस्‍वीरें

आमजन के लिए यहां रहेंगी सूचियां

देवस्थान सहायक आयुक्त श्री गांधी ने बताया कि यात्रा के लिए चयनित यात्रियों की सूचियां सहायक देवस्थान आयुक्त कार्यालय (देवस्थान विश्रान्ति गृह सूरजपोल) एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर आमजन के अवलोकनार्थ चस्पा कर दी गई है। सरकार ने योजना में आवेदकों के चयन और प्रबंध व्यवस्था को लेकर एक समिति का भी जिला स्तर पर समिति का गठन किया है। इसमें प्रभारी मंत्री, प्रभारी शासन सचिव, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद सीईओ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यटन विभाग के उप निदेशक व देवस्थान के सहायक आयुक्त शामिल हैं। उपलब्ध कोटे के अलावा 100 अतिरिक्त वरिष्ठजनों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। चयनित आवेदक के यात्रा पर नहीं जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित वरिष्ठजन को यात्रा पर भेजा जा सकेगा।