25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Acheivement Of Udaipur: उदयपुर के बाशिंदों ने हासिल की है ये 3 बड़ी उपलब्धि, आप भी करेंगे तारीफ

लेकसिटी में बनी सबसे छोटी सोने की ट्रॉफी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

rajdeep sharma

•

Updated: 26 Sep 2017, 5:32 PM IST

smallest wc football trophy

लेकसिटी में बनी सबसे छोटी सोने की ट्रॉफी
उदयपुर . भारत में अक्टूबर में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप की खुमारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के इण्डिया गेट पर इसकी ट्रॉफी को प्रदर्शन के लिए देखने हजारों लोग पहुंचे। ऐसे में शहर में सूक्ष्म वस्तुओं के रिकॉर्डधारी इकबाल सक्का ने लेन्स की मदद से देखे जाने वाली मात्र 25 मिली ग्राम सोने में एक-एक मिलीमीटर की दो फीफा अंडर-17 ट्रॉफी बनाकर एक नए विश्व रिकार्ड का दावा किया है। सक्का ने इसे शहर के पर्यटन स्थलों पर प्रदर्शन किया तो शहरवासियों सहित अनेक पर्यटकों ने खासा सराहा। उनकी ख्वाहिश यह भी है कि इस सूक्ष्म कृति को भारत सरकार की तरफ से फीका अंडर-17 की विजेता टीम को सौंपा जाए। इस बारे में उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेलमंत्री को भी पत्र लिखा है।

भाणावत सहित 100 वल्र्ड रिकार्ड होल्डर का होगा सम्मान

उदयपुर. करेंसीमैन के रूप में ख्यात सात सौ छियासी अंकों वाले नोटों के संग्रहकर्ता उदयपुर के विनय भाणावत का नाम दुनिया के 100 वल्र्ड रिकार्ड होल्डर की सूची में शामिल किया गया हैं। इन सभी का विश्व स्तरीय सम्मान 12 नवंबर को दिल्ली के फोर्ट ऑडिटोरियम में होने जा रहा है। धीरज भाणावत ने बताया कि उक्त सूचना इंडिया बुक ऑफ रिकाड्र्स के संपादक डॉ. बिस्वरूप रॉय ने दी। पिता विनय भाणावत ने सात सौ छियासी नंबर वाले नोटों के संग्रह में सबसे पहले 2012 में दुबई का रिकार्ड तोड़ा। इसके बाद 2014 में पाकिस्तान व बांग्लादेश का रिकार्ड तोडकऱ यह भारत के नाम किया।

‘रंग’ सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म
उदयपुर. शहर के युवाओं की ओर से बनाई गई फिल्म ‘रंग-कलर ऑफ ह्यूमेनिटी’ को पिंकसिटी इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म ऑन ह्यूमन राइट्स चुना गया है। फिल्म फेस्टिवल 1 से 15 सितंबर तक जयपुर में हुआ था। वहीं, एक अन्य उपलब्धि के तहत दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इंपेक्ट फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म का चयन 1500 फिल्मों में से टॉप 20 में किया जा चुका है। आरजे-27 प्रोडक्शन की ओर से निर्मित ‘रंग-कलर ऑफ ह्यूमेनिटी’ का निर्देशन और लेखन सौरव जैन ने किया है। वहीं, सिनेमैटोग्राफी राहुल जैन और प्रवीण कुमार की है। मुख्य भूमिका में अंकित जमड़ा, भारत माधवानी और निमीषा भाटी है। गौरतलब है कि पहले भी इस प्रोडक्शन की ओर से निर्मित ‘सैराट वाया राजस्थान’ का म्यूजिक वीडियो 36 लाख व्यूज के साथ ट्रेंडिंग में रहा है।