17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रभु सेवा को आतुर पुजारी, सरकार ‘परीक्षा’ ले रही भारी

9 साल बाद जारी किया परीक्षा परिणाम, अब नियुक्ति देने में तरसा रहेदेवस्थान विभाग में विभिन्न 65 पदों के लिए की जानी है भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification
प्रभु सेवा को आतुर पुजारी, सरकार ‘परीक्षा’ ले रही भारी

प्रभु सेवा को आतुर पुजारी, सरकार ‘परीक्षा’ ले रही भारी

धीरेंद्र कुमार जोशी. उदयपुर. देवस्थान विभाग की ओर से वर्ष 2013 में 65 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसको लेकर 2014 में परीक्षा हुई। जिसका परिणाम 9 वर्ष बाद जारी किया गया। परिणाम जारी किए भी छह माह से अधिक समय गुजर गया है। इसके बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं मिलने से अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं।

देवस्थान विभाग ने प्रबंधक ग्रेड द्वितीय के 7 पदों, पुजारी के 47 पदों और सेवागीर के 11 पदों के लिए वर्ष 2013 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसको लेकर 2 फरवरी 2014 को मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के माध्यम से परीक्षा करवाई गई। इसका परिणाम 9 वर्ष बाद 13 सितंबर 2022 को जारी किया गया। 27 सितम्बर 2022 को दोगुना चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। 5 नवम्बर 2022 को खाली रही सीटों के लिए वेटिंग निकाली गई।

उनके भी शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन 17 नवम्बर 2022 को कर दिया गया। इसके बाद भी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहे चयनित अभ्यर्थियों को तीसरी बार 6 से 10 फरवरी तक शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन का मौका दिया गया। सम्पूर्ण प्रक्रिया विश्वविद्यालय की ओर सेे पूर्ण कर लेने के बाद अब तक नियुक्तियां नहीं दी गई है। इससे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-----------
किस पद पर कितनी भर्ती

पद का नाम संख्या ग्रेड-पे प्रतिमाह वेतन

प्रबंधक ग्रेड-2 7 5200 से 20200 18200

पुजारी 47 5200 से 20200 17900

सेवागीर 11 5200 से 20200 17700
---------
इनका कहना

यूनिवर्सिटी से तीन दिन पूर्व ही चयनित और वेटिंग वाले अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई है। इस सूची की जांच के बाद ही नियुक्ति का निर्णय किया जाएगा।
- ओपी जैन, अतिरिक्त आयुक्त, देवस्थान विभाग