
उदयपुर. गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट के बाद एक ने दूसरे के घर में जमकर तोडफ़ोड़ की और आग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया। झगड़े और आगजनी की घटना के दौरान आसपास के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस के अनुसार आए दिन दोनों पक्षों में अनबन चल रही थी। बुधवार को दोनों मारपीट करते हुए आपस में झगड़ गए।