
Rajasthan News: हिरणमगरी थानान्तर्गत कृषि मंडी क्षेत्र में सोमवार को किन्नर समाज के दो गुटों में भिड़न्त हो गई। दोनों गुटो के बीच क्षेत्र के बंटवारे की बात को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष ने लठ से पैर तोड़ दिए तो दूसरे ने चाकू वार करके घायल कर दिया। आपसी हमले में कार में भी तोड़फोड़ की गई। घटना में तीन किन्नर घायल हुए हैं। झगड़े के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हिरणमगरी थाना पुलिस ने बताया कि बख्शीश मांगने के लिए क्षेत्र को लेकर किन्नर समुदाय के पायल गुट और भंवरी गुट के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और फिर एक दूसरे पर हमला कर दिया। भंवरी गुट के ड्राइवर गोपाल के पैर पर चाकू वार हुआ। वहीं दूसरे गुट में पायल और काजल के पैरों पर गंभीर चोटें आई। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
वाहनों पर फेंके पत्थर
पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान कृषि मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे के वाहनों पर पत्थर फेंके, जिससे कारों के शीशे फूट गए। दोनों पक्षों ने हिरणमगरी थाने में क्रॉस केस दर्ज कराए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किए हैं।
Published on:
31 Oct 2023 08:54 am

बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
