
उदयपुर . रोशनी पर्व दीपावली की तैयारियों को लेकर शहर के लोग काफी उत्साहित है। शहर के बाजारों में अभी से त्योहारों की रौनक दिखाई देने लगी है। इस मौके पर अच्छी बिक्री की उम्मीद के साथ व्यवसायी कई नई वैरायटियां लेकर आए हैं। यही स्थिति पटाखा बाजार में भी है। पटाखा बाजार में भी इस बार कई नए आकर्षण हैं।
त्योहार करीब आने के साथ ही पटाखा व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। इस बार बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी वर्ग के लिए विशेष पटाखे आए हैं। इनमें बटर फ्लाई कोठी, रंगोली पटाखा, मिलेनियम अनार, डिस्को फ्लैश पटाखा, मैजिक विप क्रेकलिंग लड़ी, गोल्ड रश अनार आदि प्रमुख हैं। पटाखा व्यवसायी लोकेश लालवानी ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए आठ राउंड की विशेष पिस्टल रिंग केक गन बाजार में आई है जिसमें विशेष प्रकार की टिकड़ी लगेगी। यह गन बच्चों के लिए सुरक्षित भी है। इसकी खासियत यह है कि इसमें आठ राउंड फायर एक साथ हो सकते हैं। इसकी टिकड़ी के पैकेट में 54 टिकडि़यां आएंगी। एक पटाखे से निकलेंगी पांच बटरफ्लाई व्यवसायी पवन लालवानी ने बताया कि इस बार बटरफ्लाई की नई वैरायटी बाजार में आई है। इसमें आग लगाने के बाद एक के बाद एक पांच रंग की तितलियां निकलेंगी, जो विभिन्न दिशाओं में उड़ेंगी।
READ MORE:
अनार से निकलेगी चकरी
पटाखा बाजार में चकरी वाला अनार भी आया है जिसमें से चकरीनुमा रोशनी निकलेगी जो काफी आकर्षित करती है। व्यवसायी आशुतोष शर्मा ने बताया कि मैजिक विप बच्चों को काफी आकर्षित कर रहा है। यह पटाखा बच्चों के लिए भी सेफ है। इसमें आठ से दस पटाखों की एक लड़ होती है। सभी पटाखे विशेष लेप से संरक्षित है। इसमें आग लगाने के बाद एक के बाद एक सभी पटाखे तेज आवाज के साथ छूटेंगे। रोबो अनार इसकी खासियत यह है कि इसमें आग लगाने के बाद पहले फव्वारा छूटेगा। इसके कुछ देर के बाद पटाखा आसमान में उड़ेगा और रजत छटा बिखेरेगा। साथ ही जैली अनार से सतरंगी छटा निकलेगी, जो काफी आकर्षित करेगी।
Published on:
10 Oct 2017 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
