19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earth Hour Day : एक घंटे के लिए बुझा दी बत्तियां, दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

Earth Hour Day : अर्थ आवर डे मनाया

less than 1 minute read
Google source verification
Earth Hour Day

Earth Hour Day : एक घंटे के लिए बुझा दी बत्तियां, दिया पृथ्वी बचाने का संदेश,Earth Hour Day : एक घंटे के लिए बुझा दी बत्तियां, दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

Earth Hour Day : लेकसिटी सहित देश-दुनिया भर में शनिवार को अर्थ आवर डे मनाया गया। इस मौके पर रात 8.30 से 9.30 बजे तक एक घंटे के लिए बत्तियां बुझाकर पृथ्वी बचाने का संदेश दिया गया। शहर के चुनिंदा होटलों, बड़े संस्थानों के साथ ही प्रकृति के प्रति संवेदनशील लोगों ने घरों में एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी।

गौरतलब है कि वल्र्ड वाइड फंड फॉर नेचर की ओर से हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को अर्थ आवर डे मनाया जाता है। इसका मकसद दुनिया में लोगों को प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना है। यों तो अर्थ आवर डे दुनियाभर में एक वार्षिक आयोजन के रूप में होता है, लेकिन इसका असर लोगों पर लम्बे समय तक रहता है। इस दिन दुनियाभर में लोग एक घंटे के लिए बिजली की खपत बंद करते हैं। इसी वजह से इस एक घंटे के समय को अर्थ आवर कहा जाता है।

Earth Hour Day : इसलिए मनाया जाता है अर्थ आवर

अर्थ आवर डे को मनाने का मुख्य कारण दुनियाभर में बिजली के बड़े स्तर पर खर्च को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और विकास की ओर आमनज का ध्यान केंद्रित करना है। अर्थ आवर आयोजन की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी। तब से ही हर साल यह दिन खास होता है। दुनियाभर के देशों के करोड़ों लोग हर साल इस विश्वस्तरीय कार्यक्रम में भागीदारी निभाते हैं। इस मौके पर दुनिया के कई प्रसिद्ध इमारतों की बिजली भी बंद कर दी जाती है। इससे कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद मिलती है और ऊर्जा की बचत होती है।