मोहम्मद इलियास
उदयपुर . यातायात के दबाव काे कम करने व दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए फतहपुरा पर एलिवेटेड रोड बनेगा। सुखाडिय़ा सर्कल से यह रोड प्रारंभ होकर फतहपुरा टी प्वाइंट तक जाएगी, जहां से सीधे एक मार्ग साइफन पर उतरेगा तो दूसरा पुला की तरफ जाएगा। इसके साथ ही फतहसागर की तरफ से पुला जाने वाले ट्रैफिक के लिए यहां अलग से अंडरपास बनाया जाएगा, ताकि पुला जाने वाला ट्रैफिक चौराहे पर नहीं आकर अंडरपास से निकल जाए। करीब 2.6 किलोमीटर की इस एलिवेटेड रोड के निर्माण पर करीब 180 करोड़ की लागत आएगी। यूआइटी की ओर से इसकी डीपीआर बन चुकी है और सब कुछ सही रहा तो अगले माह तक टेंडर कॉल हो जाएंगेें।