6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां वोट देने से पहले ही एक पंचायत समिति सदस्य को फिल्मी अंदाज में किया गायब

उदयपुर की सेमारी पंचायत समिति का मामला  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jasraj Ojha

•

Updated: 10 Dec 2020, 4:30 PM IST

राजस्थान में यहां वोट देने से पहले ही एक पंचायत समिति सदस्य को फिल्मी अंदाज में किया गायब

राजस्थान में यहां वोट देने से पहले ही एक पंचायत समिति सदस्य को फिल्मी अंदाज में किया गायब

उदयपुर. सेमारी. प्रधान पद की कुर्सी के लिए चल रही मशक्कत में उदयपुर जिले की सेमारी पंचायत समिति में बड़ी राजनीतिक घटना सामने आई है। यहां मतदान करने पहुंचे भाजपा समर्थित एक पंचायत समिति सदस्य को पंचायत समिति के बाहर से ही किसी ने गायब कर लिया। दरअसल, वे वोट देने पहुंचा था लेकिन वहां खड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने फिल्मी अंदाज में वहां गाडि़यां लगाई और बिठाकर ले गए। अब सेमारी में चुनाव समीकरण ही बदल गए हैं। अब शाम पांच बजे तक मतदान होना है। इससे पहले उनका केंद्र पर वोट देने के लिए पहुंचना जरूरी हो गया है।

जानकारी के अनुसार, सेमारी पंचायत समिति में हीरालाल मीणा भाजपा के टिकट पर जीतकर आया। इस परिणाम में छह सदस्य कांग्रेस के तथा आठ सदस्य भाजपा के जीतकर आए। एक सदस्य बीटीपी का जीतकर आया। वैसे तो भाजपा के पास बहुमत है लेकिन कांग्रेस के पास भी छह सदस्य है। अब मतदान से कुछ देर पहले भाजपा के एक सदस्य को गायब कर दिया है। वहीं बीटीपी से जीतकर आई सदस्य ने भी अभी तक वोट नहीं दिया है। एेसे में क्रॉस वोटिंग का खतरा बन गया है। अभी तक कांग्रेस के छह सदस्यों ने वोट दिया है और भाजपा के सात सदस्य ही पहुंचे हैं। इस चुनाव में भाजपा से प्रधान पद के लिए दुर्गाप्रसाद मीणा व कांग्रेस से मणीलाल अहारी उम्मीदवार है। अब शाम पांच बजे तक मतदान होना है। एेसे में यदि बीटीपी का कांग्रेस को समर्थन मिल जाए और भाजपा में क्रॉस वोटिंग हो तो फिर से स्पष्ट बहुमत होने पर भी समीकरण बदल सकते हैं।