
तब मोहनलाल सुखाडिय़ा उदयपुर से जीतते ही गए थे
मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. आधुनिक राजस्थान के निर्माता कहे जाने वाले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मोहनलाल सुखाडिय़ा (Mohan Lal Sukhadia) उदयपुर में रहते थे लेकिन उनका उदयपुर से राजनीतिक वास्ता भी बहुत लम्बा है। वे ऐसे राजनीतिज्ञ थे जो लगातार चार बार उदयपुर विधानसभा से जीतकर जयपुर विधानसभा में पहुंचे। स्व. सुखाडिय़ा ने उदयपुर शहर सीट पर चार बार विधायकी की कुर्सी हासिल करने का गौरव हासिल किया और उतनी ही बार वे प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए। राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने वाले स्व सुखाडिय़ा जैसे कद्दावर नेता के सामने तब विपक्ष एक भी चुनाव में उदयपुर शहर में जीत हासिल नहीं कर पाया। जब सुखाडिय़ा मैदान में नहीं थे तब यहां विपक्ष के रूप में जनसंघ ने 1972 में खाता खोला और उसके बाद जनसंघ से भाजपा के सफर में अब तक कमल खिलता रहा।
उदयपुर से चुने अब तक विधायक
वर्ष विजेता पार्टी
1952 मोहनलाल सुखाडिय़ा कांग्रेस
1957 मोहनलाल सुखाडिय़ा कांग्रेस
1962 मोहनलाल सुखाडिय़ा कांग्रेस
1967 मोहनलाल सुखाडिय़ा कांग्रेस
Published on:
02 Feb 2019 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
