13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे समझाया कि संभल जाओ

रैलियां निकालीं, किया जागरूक
2 min read
Google source verification
ऐसे समझाया कि संभल जाओ

ऐसे समझाया कि संभल जाओ

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. नगर निगम की ओर से रविवार को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर शहर के 10 वार्डों में रैलियां निकालकर शहर वासियों को कोरना के प्रति सावधानी बरतने को जागरूक किया गया। नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि नगर निगम की ओर से रविवार को भी 10 वार्डों में रैलियां निकाली गई। रैली में प्रत्येक वार्ड में कार्य करने वाले सफ ाई कर्मचारी, वार्ड पार्षद एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सफ ाई कर्मचारी रैली में अपने हाथों में कोरोना से बचने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। सफ ाई कर्मचारियों ने वार्ड में घूम घूम कर लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। उपमहापौर सिंघवी ने नगर निगम से वार्ड 7 की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद हिदायतुल्लाह, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में भी सफ ाई कर्मचारियों की ओर से रैलियां निकाली गई।

काढ़ा वितरण, मास्क बांटे

सिख समाज अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह सोनी ने बताया सिख समाज गुरुद्वारा श्री गुरु अरजन दरबार सेक्टर 11 एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना से बचाव के लिए फ तेह सागर पाल पर आने वाले लोगों को काढ़ा पिलाकर मास्क बांटे गए। इस दौरान नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने भी लोगों को काढ़ा पिलाते हुए मास्क बांटे। सिंघवी ने सरकार की गाइडलाइन की पालना करने को प्रेरित कर लोगों को जागरूक किया।

आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण आज

उदयपुर. कोराना से बचाव के लिए बिलोचिस्तान पंचायत की ओर से सोमवार को आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जाएगा। पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि शक्तिनगर स्थित सनातन मन्दिर के बाहर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पंचायत के महासचिव विजय आहुजा एवं टीम की देखरेख मे काढ़े का निर्माण एव वितरण किया जाएगा। यह जानकारी श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयोजक हेमन्त गखरेजा ने दी।