28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mahashivratri news : मन में श्रद्धा, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का ज्वार

जिलेभर में श्रद्धा से मनाई महाशिवरात्रि : महादेव की पूजा- अर्चना, मांगी मनौतियां, शिवालयों में दिनभर गूंजते रहे जयकारे, बेलपत्र चढ़ाकर किया भोलेनाथ का अभिषेक

4 min read
Google source verification
Faith in the mind, the tide of devotees rose in the pagodas

मन में श्रद्धा, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का ज्वार

महाशिवरात्रि का पर्व उदयपुर जिलेभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अलसुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया जो देररात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया, वहीं कई मंदिरों में भगवान भूतनाथ को भस्मी का शृंगार भी धराया गया। जिले के कई शिवालयों में रात्रि को भजन संध्या का भी आयोजन किया।
झाड़ोल. उपखंड क्षेत्र के कमलनाथ महादेव, चंद्रेश्वर महादेव, टिलेश्वर महादेव, अमरनाथ महादेव, केलेश्वर महादेव, गोपेश्वर महादेव, रामकुंडा महादेव, वाकलेश्वर महादेव, बटेश्वर महादेव, किरट महादेव सहित कई शिवालयों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
धरियावद. यहां प्रमुख शिवालयों सांडेश्वर महादेव, लाकेश्वर महू महादेव, जबरेश्वर, नीलकंठ महादेव ऋण मुक्तेश्वर राम लक्ष्मण मंदिर, दाता दिनेश्वर मंदिर, काली कल्याण धाम गांधीनगर, रामद्वारा कुमारवाड़ा पर सुबह से लेकर देर रात्रि तक शिव भक्तों की लंबी लंबी कतारों के बीच भक्तों की आवाजाही रही। शिवालयों में बाबा भोलेनाथ का विशेष शृंगार, अभिषेक, पूजन, आरती सहित भजन संध्या के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया। तहसील क्षेत्र के अति प्राचीन केसरपुरा स्थित लोकेश्वर महू महादेव मंदिर पर दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा की स्मृति में सत्संग समारोह आयोजित हुआ।
नयागांव. खेरवाड़ा के समीप स्थित प्राचीन तीर्थ स्थल गोदावरी धाम व पंचायत समिति नयागांव के नीलकंठ महादेव थाणा पर शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। मंदिर प्रवक्ता हसमुख पानेरी (गोदावरी) व नीलकंठ महादेव थाणा के हिम्मतगिरी ने बताया कि मंहत दिनेश गिरी एवं मंदिर पुजारी नीकू महाराज की उपस्थिति में प्राचीन शिवालय गोदावरी धाम पूजा अर्चना की। रात्रि 12 बजे महादेवजी का महाशृंगार छाणी निवासी संजय मेहता द्वारा किया गया। शृंगार में 11 किलो गुलाब के फूलों से मंदिर की सजावट की गई। इस तरह रामदेवजी मंदिर खेरवाड़ा से शिवभक्तों द्वारा शिव झांकी के साथ गोदावरी धाम पहुंची।
जयसमंद. महाशिवरात्रि के उपलक्ष में कस्बे सहित आसपास के शिवालयों गोपेश्वर महादेव, नामलेश्वर महादेव, रखेश्वर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव सहित आसपास के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़़ रही। श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। क्षेत्र के गोपेश्वर महादेव प्रांगण में कंतोड़ा ग्रामवासी एवं नवयुवक मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फल एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई। रात को विभिन्न भजन गायकों द्वारा भजन संध्या की गई।
बावलवाड़ा. कस्बे सहित आसपास के शिवालयों में दिन भर दर्शनार्थियों की भीड़ रही। इस दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा अनुसार व्रत व उपवास रखे। सोम नदी किनारे स्थित शिव मंदिर में दुग्ध अभिषेक के साथी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
खेमली. ग्राम पंचायत नांदवेल में नादेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता रहा। श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने के लिए पदयात्रा करते हुए हर हर महादेव के जयघोष करते हुए पैदल मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
गोगुन्दा. कस्बे के मंशा महादेव, मालियों के चोरा पर नीलकंठ महादेव, रामेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही शिवालय में भक्तों का तांता लगा रहा। शिवालय हर-हर महादेव, बम बम भोले, ओम नम: शिवाय के जयघोष से गुंजायमान रहे। सभी मंदिरों में अद्र्धरात्रि में महाआरती की गई।
सेमारी. कस्बे में महा शिवरात्रि पर्व को लेकर भीम सागर तालाब स्थित गंगेश्वर महादेव रठौडा रोड स्थित, शिद्देवर महादेव, रेबारी ढाणी स्थित मंगेलश्वर महादेव सहित आस पास के शिवालयों में सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भगवान शिव का जलाभिषेक के बाद पूजा अर्चना की गई तथा रात्रि को भजन सत्संग हुआ।
अदवास. गांवों के शिवालयों में सुबह से भक्तों की रेलमपेल रही। शिवालयों में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंडितों ने हवन करवाए, श्रद्धलुओं ने कतारबद्ध खड़े रखकर भोलेनाथ के दर्शन किए। रात में शिवालयों में सत्संग व भजन संध्या के आयोजन व प्रसाद वितरण हुआ।
खेरोदा. कस्बे में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां के बावजी की मंडी, नागजी बावजी की मंडी, कचेरा महादेव सहित हनुमान मंदिर स्थित महादेव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं द्वारा बिल पत्र के फूल व धतूरा आदि से महादेव का शृंगार किया गया।
मूंगाणा. कस्बे के नया बस स्टैंड स्थित मंगलेश्वर महादेव, नीचला बाजार शिवजी मंदिर, ङ्क्षसचाई कॉलोनी रामेश्वर महोदव, तलावड़ी शिव पार्वती मंदिर आदि देवालयों में मंगलवार सुबह से ही भक्तों एवं दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। शिवालयों में भोलेनाथ को दूध, जल से अभिषेक, विशेष श्रंृगार, बिल्व पत्र चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई।
कानोड़. भीण्डर के प्रसिद्ध स्वयं भू भीण्डेश्वर महादेव पर महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र का सबसे बड़ा अनुष्ठान हुआ। जिसमें दिन भी आचार्य गोपाल व्यास के निर्देशन में 51 पंडितों द्वारा महारूद्राभिषेक किया गया।
मेनार. कस्बे के मृदेश्वर महादेव के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ उमड़ी। वहीं कस्बे के मंशापूर्ण महादेव धण्ड तालाब, नीलकंठ महादेव ब्रह्मसागर, पिपलेश्वर महादेव आदि शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।
बाठेरडा खुर्द. क्षेत्र के नीलकंठ महादेव, ओराककर महादेव, बाठेरडा कलां के भूतेश्वर महादेव मन्दिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर पहुंचे भक्तों ने शिवङ्क्षलग पर जल, दूध, दही, बेलपत्री, धतूरा के साथ जल चढ़ाया तो किसी ने रुद्राभिषेक कर भोले की आराधना की। इस दौरान आरती गाकर भोले के गीत भी गाए गए। शिवालयों में देर रात तक भजन कीर्तन हुए।
वल्लभनगर. वल्लभनगर में डांगियो का चौराहे पर स्थित प्रसिद्ध तारकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी फतेहलाल आमेटा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मन्दिर में श्रद्धा का ज्वार उमड़ा।
कल्लाजी की आभूषणों से आंगी की: वल्लभनगर में विराजित कल्लाजी के 5 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को केसरियाजी से युवराज चेतन रावल का आगमन हुआ। सबसे पहले कल्लाजी को दुग्ध व पंचामृत से अभिषेक कर सोन-चांदी जडि़त आभूषणों से आंगी की गई।
भटेवर. यहां के आमलिया तालाब के पास स्थित प्राचीन स्वयंभू श्रीअमलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से शाम तक दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महादेव को स्वर्ण-रजत जडि़त आभूषणों व सुगंधित पुष्पों, द्रव्यों से अद्भुत महाकाल रूपी शृंगार धारण कराया गया।
कुण. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कुण के खेरेश्वर महादेव मंदिर पर विद्युत साज-सज्जा की गई। मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
लूणदा. केरेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को प्रात: सूर्योदय से पूर्व ही भक्तों ने आकर दर्शन लाभ लेना शुरू कर दिया, जो दोहपर में आते-जाते पूरे परवान पर चढ़ गया। मंदिर परिसर व बाहर दर्शनार्थियों की लम्बी लाइन रही। इस दौरान शिवङ्क्षलग की विशेष आंगी चांदी के नाग से की गई। भक्तों द्वारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व अभिषेक कर शिव दरबार में मनोकामनाए मांगी गई।