13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतहसागर 9 फीट के करीब

बुझ का नाका छलका

less than 1 minute read
Google source verification
फतहसागर 9 फीट के करीब

फतहसागर 9 फीट के करीब

उदयपुर . गुरुवार को दिनभर धूप-छांव की स्थिति ही बनी रही। गत दिनों हुई बारिश से जिले के जलाशयों में आवक जारी है। भराव क्षमता 4.51 मीटर गोगुंदा का बुझ का नाका तालाब छलक गया। शहर में गुरुवार को बादल छाए रहे। दिन में धूप निकल आई। दोपहर में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई।
फतहसागर में मदार नहर और पीछोला झील से आवक के चलते इसका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार शाम को फतहसागर को जलस्तर 8.10 फीट हो गया। वहीं पीछोला का जलस्तर 9 फीट पर स्थिर है। इधर सीसारमा नदी 2.8 फीट चल रही है। जलसंसाधन विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में जिले के देवास में 32 मिमी, गोगुंदा 06, झाड़ोल में 5, ओगणा में 6, सेई डेम में 13, डाया में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बरसात के चलते जलाशयों, झीलों, बांधों में पानी की आवक जारी है।

------
जलाशयों की स्थिति (फीट में)

जलाशय - जलस्तर
जयसमंद - 22.50

उदयसागर - 20.1
वल्लभननगर - 6.1

पीछोला - 9.0
फतहसागर- 8.6

आकोदड़ा - 58.11
देवास प्रथम - 22.6

मादड़ी - 23.9
सुखेर का नाका - 15.70

मानसीवाकल - 577.60 मीटर