6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत ने गिनाई सरकार की योजनाएं, बोले उदयपुर कर रहा है तरक्की

- सरकार प्रदेश के 500 विद्यार्थियों को विदेश पढ़ने के लिए भेजेगी

2 min read
Google source verification
गहलोत ने गिनाई सरकार की योजनाएं, बोले उदयपुर कर रहा है तरक्की

गहलोत ने गिनाई सरकार की योजनाएं, बोले उदयपुर कर रहा है तरक्की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को नगर निगम सभागर में सरकार की कई योजनाओं पर चर्चा कर कहा कि उदयपुर लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने इसे महाराणा प्रताप की धरती बताते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडि़या, हरिदेव जोशी, शिवचरण माथुर और हीरालाल देवपुरा को भी याद किया। नगर निगम सभागार में महंगाई राहत कैंप शिविर का निरीक्षण कर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में आईआईटी भी है और आईआईएम भी। उन्होंने बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश में लगातार कॉलेज खोलने व बेटियों को आगे बढ़ाने की बात का जिक्र किया। उन्होंने राजीव गांधी का सपना पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही 500 छात्रों को विदेश में अध्ययन के लिए अपने खर्च पर भेजेगी। सीएम ने यहां महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, कांग्रेस स्टेरिंग कमेटी के सदस्य रधुवीर मीणा, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जगदीशराज श्रीमाली, निर्वतमान कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, दिनेश श्रीमाली, पंकज शर्मा, कांग्रेस नेता सज्जन कटारा व विवेक कटारा सहित कई नेता मौजूद थे।

-----------

विद्यार्थियों ने मनाया सीएम का जन्म दिनविद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गहलोत का विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं देते हुए जन्मदिन मनाया। नाथद्वारा से मंगवाया गया केक काटा गया।

-----------

निराश्रित बच्चों में बांटी खुशियां

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवियों ने निराश्रित बच्चों के बीच जाकर खुशियां बाटी। समाजसेवी पीयूष कच्छावा, फतह सिंह, राजीव सुहालका व सुरेश श्रीमाली बुधवार को देवाली में राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित हंसराज चिल्ड्रन हॉल में बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाया। यहां बच्चों को मिठाई वितरित की। निराश्रित बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संस्था सचिव जी.एस.शर्मा, नीतू सिंह, एस.वी.सिंह, सारिका भट्ट, प्रमिला कुमावत मौजूद रहे।

----------

केक काटकर मनाया जन्मदिन

कांग्रेस नेता दिनेश श्रीमाली के नेतृत्व में आशा धाम आश्रम में केक काटकर जरूरतमंद वीमंदित लोगों के बीच में भोजन करवाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया गया। आसाराम आश्रम की संचालिका सिस्टर द्वारा सीएम के दीर्घायु कामना कर प्रार्थना सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के भूषण प्रकाश, नवदीप आमेटा, राजेश कुमावत सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

---------

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने रक्तदान किया। शर्मा ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा की अशोक गहलोत इसी तरह अनवरत राजस्थान प्रदेश की जनता की सेवा करते रहे। जयदेव पांडा, छैलसिंह, राजपुरोहित, हनुमान राम, जगदीश पुरोहित, गोतम पुरोहित, तनवीर भादू, मोहित वैष्णव, चेतन खटीक, प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, तेज प्रकाश चौधरी ने रक्तदान किया। इस मौके पर अशोक तंबोली, सुभाष चोपड़ा, राजेंद्र राव, प्रमोद वर्मा, उमेश शर्मा, फिरोज अहमद शेख सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

--------

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को भेंट की तस्वीर

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो को लेकर आज कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर तस्वीर भेंट कर अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर प्रदीप गर्ग, मोहम्मद अशफाक, आदित्य पांडेय सहित कई गणमान्य मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग