उदयपुर

Girija Vyas : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का अंतिम संस्कार आज, उदयपुर लाया गया शव, सीएम भजनलाल व अन्य ने जताई संवेदना

Girija Vyas Passed Away : दोपहर बाद 4 बजे उनकी अंतिम यात्रा अशोकनगर स्थित मोक्षधाम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

less than 1 minute read
May 02, 2025
फाइल फोटो

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एक महीने से अस्पताल में भर्ती डॉ. व्यास की तबीयत में विशेष सुधार नहीं हो सका। पिछले कुछ दिनों से उनका ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा था और गुरुवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजस्थान और देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ. गिरिजा व्यास का पार्थिव शरीर रात को उदयपुर लाया गया है। आज सुबह उनके उदयपुर स्थित आवास, दैत्य मगरी में रखा गया। जहां सुबह 10 से 12 बजे तक आमजन और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। दोपहर बाद 4 बजे उनकी अंतिम यात्रा अशोकनगर स्थित मोक्षधाम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

डॉ. गिरिजा व्यास ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे राजस्थान विधानसभा की सदस्य रहीं। साथ ही लोकसभा में उदयपुर से सांसद चुनी गईं। केंद्र सरकार में मंत्री के तौर पर उन्होंने महिला और बाल विकास जैसे अहम मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही हैं।

डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Published on:
02 May 2025 09:19 am
Also Read
View All

अगली खबर