
खेेेत पर बने मकान पर चाय बना रही थी नन्ही, अचानक आकाशीय बिजली गिरी अाैैैर मां की आंखों के सामने हो गई मौत
बुद्धिप्रकाश पाराशर/ खेरोदा-बाठेड़ा खुर्द. निकटवर्ती बाठेड़ा कलां व नांगलिया गांव में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। अडि़न्दा निवासी सोहन लाल रावत बाठ़ेड़ा कलां गांव में नवलराम डांगी के खेत पर सिजारी का कार्य करता है। पुत्री दीपिका (7) व उसके पिता-माता खेत पर बने मकान पर चाय बनाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक बिजली गिरने से दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। तहसीलदार भाना राम मीणा, बाठेड़ा कलां पटवारी रमेश विश्नोई, अडि़न्दा पटवारी दिलीप रागावत ने मौका पर्चा बनाकर बालिका का शव खेरोदा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक नहीं होने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पोस्टमार्टम सुबह किया जाएगा।
इस दौरान खेरोदा थाने के एसआई भंवर सिंह मय जाब्ता खेरोदा चिकित्सालय पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों ने अधिकारियों से मुआवजे की मांग की। इधर, भींडर पंचायत समिति अन्तर्गत धावडिय़ा ग्राम पंचायत के नांगलिया गांव में बिजली गिरने से भगुड़ी (9) पुत्री चुन्नीलाल की मौत हो गई।
आम्बातलाई में गिरी बिजली लाइन
गींगला पसं. कुराबड़ ब्लॉक की सुलावास ग्राम पंचायत के आम्बातलाई गांव में मंगलवार शाम को बिजली लाइन गिर जाने से गांव में बिजली आपूर्ति बंद रही। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरपंच लोगरलाल मीणा ने बताया कि गांव में तेज अधड़ के चलने से मंगलवार शाम को विद्युत निगम की चालू लाइन नीचे गिर गई। इस दौरान लाइन में विद्युत प्रवाहित हो रही थी, लेकिन बाद में सूचना देकर लाइन को बंद करवाया। निगम के जेइएन दिनेश कुमार ने बताया कि आम्बातलाई क्षेत्र में तार गिरने की सूचना शाम को मिली थी, जिस पर लाइन को बंद करवाया दिया है। सुबह कर्मचारियों को भेजकर लाइन को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
Published on:
20 Jun 2018, 1:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.