7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमजन की बढ़ी मुश्किलें: सोना खरीदने वालों को झटका! चांदी की कीमत में भी उछाल; जानें कितने रुपये महंगा हुआ

Gold Silver Price: लगातार वैश्विक संकट की स्थिति में दुनिया की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। नतीजा ये कि सोने में निवेश में बढ़ोतरी ने सोने-चांदी के भावों को नए रिकॉर्ड पर पहुंचा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 5 Oct 2024, 1:02 PM IST

gold price news

Gold Silver Price: उदयपुर। जब-जब वैश्विक संकट की स्थिति बनती है, अर्थव्यवस्था पर पड़ते असर में सोने-चांदी के भाव बेतहाशा बढ़ते हैं। इसी का नतीजा है कि सोने के भाव 78 हजार/तोला और चांदी करीब 92 हजार/किलो हो गए हैं। यह पहली बार का मौका है, जब सोने का भाव 78 हजार रुपए पार हो चुका है, वहीं चांदी भी उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

जहां, बीते कुछ समय से सोना-चांदी में निवेश को लेकर लोगों का रुझान बढ़ा, वहीं लगातार वैश्विक संकट की स्थिति में दुनिया की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। नतीजा ये कि सोने में निवेश में बढ़ोतरी ने सोने-चांदी के भावों को नए रिकॉर्ड पर पहुंचा दिया है। पिछले दिनों शुरू हुआ बढ़ोतरी का क्रम लगातार बढ़ रहा है। शादी-ब्याह को लेकर खरीदारी वाले परिवार इन दिनों ठगा महसूस कर रहे हैं, लेकिन विकल्प में लाइट वेट ज्वैलरी की ओर रुझान बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में सरकारी योजनाओं का सपना देख रहे अल्पसंख्यकों को झटका! जानें कैसे

कुछ सालों से आसमान छू रही कीमतें

कस्टम ड्यूटीमें कटौती से घरेलू और विदेशी सोने के बीच मूल्य अंतर कम होने से अवैध आयात में कमी की उम्मीद रही। कुछ सालों में सोने की कीमतें आसमान छू रही है। दो साल में कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई। अब तक वजह अमेरिकी बैंकों से ब्याज दरों में कटौती और रूस-यूक्रन युद्ध होना रही है।

काम नहीं आई राहत

दोमाह पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया था। इसमें सोने पर आयात शुल्क में कटौती से एकाएक सोने की कीमतें प्रभावित हो गई। लेकिन, दो माह बाद ही सोना फिर पुरानी दर पर पहुंच गया था। डेढ़-दो माह के दरमियान ही सोने की कीमतों में 4 हजार और चांदी की कीमतों में करीब 7 हजार की बढ़ोतरी हो गई थी।

यह भी पढ़ें: सामने से आ रही थी ट्रेन, पटरी पार करने से रोका तो यातायात पुलिसकर्मी पर सरिये से किया हमला