जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में सीतावाली फाटक के पास एक व्यक्ति को ट्रेन आने पर पटरी पार करने से रोकना यातायात पुलिसकर्मी शिवपाल चौधरी के लिए भारी पड़ गया। पटरी पार कर रहे व्यक्ति ने पुलिसकर्मी पर सरिये से हमला कर दिया। घायल शिवपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमले के आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ चुस्या, निवासी भगवान नगर, लोहामंडी को गिरफ्तार कर लिया।