उदयपुर

VIDEO : गुजराती पर्यटकों ने बदला घूमने के साथ ही खान-पान का ट्रेंड, पढ़िए आखिर क्या है नया …

http://www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Nov 14, 2018
गुजराती पर्यटकों ने बदला घूमने के साथ ही खान-पान का ट्रेंड, पढ़िए आखिर क्या है नया ...

प्रमोद सोनी/उदयपुर . गुजराती पर्यटक अब उदयपुर में खाने-पीने का प्रबंधन अपने तरीके से कर रहे हैं। उन्हें शुद्ध व गुजराती खाना मिले, इसके लिए रसोईये व खाने-पीने का सामान साथ में लेकर आ रहे हैं। इन दिनों फतहसागर, सुखाडिय़ा सर्किल व सहेलियों की बाड़ी समेत कई स्थानों पर खुले में ही गुजराती पर्यटकों का खाना बन रहा है। उद्यान या चौराहे किनारे बैठकर पंगत लगाकर खाना खाते हैं। आटा-दाल व चावल के अलावा हरी सब्जियां भी गुजरात से लाई गई है। गौरतलब है कि दीपावली के बाद से ही उदयपुर में देशी व विदेशी पर्यटकों ने डेरा डाल रखा है और पिछले पांच दिन में यहां 70 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। इनमें करीब 25 हजार गुजराती हैं।

ये भी पढ़ें

VIDEO : सुविवि : तो किस काम के ऑनलाइन आवेदन, जब लाइन में तो लगना ही है…

कहीं 150 का तो कहीं 80 का खाना
सुखाड़िया सर्किल के पास करीब तीन—चार गुजराती पर्यटकों के डेरे हैं।कहीं 150 लोगों का तो कहीं 70—80 लोगों का खाना बन रहा है। बसंती देवी ने बताया कि वह अहमदाबाद से गुजराती पर्यटकों के साथ आई है। वे पिछले तीन दिन से 150 लोगों का खाना बना रही है। सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर व रात का खाना सभी लोग सुखाड़िया सर्किल के अंदर ही खा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

VIDEO : निर्जल रह की छठ मैया की पूजा, डूबते हुए सूर्य को दिया अघ्र्य …

Updated on:
14 Nov 2018 01:44 pm
Published on:
14 Nov 2018 12:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर