उदयपुर। Gulab Chand Kataria एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। अब कटारिया ने चुनावी माहौल के बीच कुछ ऐसा बयान दे दिया कि वो एक बार फिर से विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए। कटारिया ने कहा कि सांप-छछुंदर सब एक हो गए है, इसलिए हमें ताकत लगानी पड़ रही है, सबका टारगेट एक ही है, भाजपा। जब सामने वाले ने इतने जोर से ललकार दिया है, ऐसे में हमें अपनी शक्ति का परीक्षण करना होगा, ये भाजपा के वर्कर किसी नेता की नौकरी करने नहीं आए, आप जो काम कर रहे है वह विधायक गुलाबचंद कटारिया व फूलसिंह मीणा की नौकरी नहीं कर रहे है।