19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं…

तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं... - गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

less than 1 minute read
Google source verification
तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं...

तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं...

उदयपुर. गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें हर वर्ग के समाजजन ने हिस्सा लिया। इस दौरान गतका प्रदर्शन के साथ ही कई नवाचार आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन में शामिल गुरु ग्रंथ साहेब का मार्ग में जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने मथा टेक कर आशीर्वाद लिया।पंज प्यारो की अगुवाई में नगर कीर्तन दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा सिंघसभा शास्त्री सर्कल से प्रारंभ होकर कोर्ट चौराहा, अस्पताल मार्ग, चेतक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार, सूरजपोल होते हुए सिख कॉलोनी स्थित सचखंड दरबार गुरुद्वारा पहुंचा। उल्लेखनीय है कि सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह का जन्मोत्सव 2 जनवरी को मनाया जाएगा। सैकड़ों स्कूली बच्चे व सिख युवा, महिलाओं व बुजुर्गों के अलावा श्रद्घालु नगर कीर्तन में शामिल हुए। इस दौरान यंग सिख सेवा दल व सिख समाज की ओर गतका मार्शल आर्ट के हैरत अंगेज करतब दिखाए गए। नगर कीर्तन का विशेष आर्कषण भटिंड़ा का फ तेह बैंड रहा। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चे व सिख समाज के महिला पुरूष गुरु गोविंद सिंह जयकारे लगाते चल रहे थे। नगर कीर्तन से पूर्व सचखंड दरबार गुरुद्वारे से गुरु गंथ साहेब को अरदास के साथ शोभायात्रा में लेकर आए इस दौरान गतका पार्टी ने गुरु ग्रंथ साहेब को सलामी दी। शोभायात्रा में पंज प्यारें गुरु ग्रंथ साहेब की अगुवाई करते चल रहे थे। वही श्रद्धालु महिलाए गुरु ग्रंथ साहेब के आगे सड़क बुहारते चल रही थी। शोभायात्रा मार्ग पर जगह -जगह पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं की गई थी। शोभायात्रा का सिख समाज के लोगों ने जगह -जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं कुछ श्रद्धालु नगर कीर्तन के आगे-आगे सफाई करते चल रहे थे। पंज प्यारा की झांकी व गतका का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।