14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर : हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह 17 जून को, संघ प्रमुख देंगे उद्बोधन

उदयपुर में 17 जून को हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह के तहत महाराणा भूपाल स्टेडियम के गांधी ग्राउंड में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा आयोजित होगी, जिसे आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे।

2 min read
Google source verification
rss cheif mohan bhagwat

file photo

उदयपुर. प्रताप गौरव केन्द्र'राष्ट्रीयतीर्थ' के तत्वावधान में 17 जून को हल्दीघाटी विजय सार्द्धचतुःशती समारोह होगा। महाराणा भूपाल स्टेडियम स्थित गांधी ग्राउंड में सुबह 9.30 बजे होने वाली राष्ट्र चेतना संकल्प सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत संबोधित करेंगे।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल स्मृति समारोह नहीं, बल्कि राष्ट्र के ऐतिहासिक विमर्श को पुनर्स्थापित करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने अकबर की अधीनता स्वीकार करने से इनकार कर मेवाड़ की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा की। उन्होंने युद्ध से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए इसे राष्ट्रधर्म और स्वतंत्रता की रक्षा का महायुद्ध बताया।

प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि समारोह के लिए हल्दीघाटी विजय की गौरवगाथा के दो लाख पत्रक छपवाए गए हैं, जिनका वितरण उदयपुर सहित राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है। एक हजार से अधिक संत-महात्माओं, पांच हजार प्रबुद्धजनों और देशभर से 500 से अधिक समाजसेवियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

20 से अधिक समितियां जुटीं तैयारियों में

कार्यक्रम संयोजक सीए महावीर चपलोत ने बताया कि आवास, यातायात, मंच, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा और स्वच्छता सहित 20 से अधिक समितियों का गठन किया गया है तथा समन्वय के लिए प्रताप गौरव केंद्र में केंद्रीय कार्यालय स्थापित किया गया है।

30 हजार लोगों के लिए विशेष व्यवस्थाएं

- दो लाख वर्गफुट क्षेत्र में तीन विशाल डोम बनाए जा रहे हैं, इनमें 20 हजार से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था होगी। गर्मी से बचाव के लिए पंखे और मिस्ट सिस्टम लगाए जाएंगे।

- कलाकार मनोहर कलार्थी हल्दीघाटी की मिट्टी से महाराणा प्रताप और डॉ. मोहन भागवत की तस्वीर तैयार कर रहे हैं।

- 15 से 17 जून तक महाराणा भूपाल स्टेडियम में 'मेवाड़ शौर्य प्रदर्शनी' लगाई जाएगी, इसमें मेवाड़ के वीरों और वीरांगनाओं के इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।

- बाहर से आने वाले लोगों के लिए 25 हजार से अधिक भोजन पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। एम्बुलेंस, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ सहित विशेष चिकित्सा टीम तैनात रहेगी।

- विद्या भवन, फतह स्कूल और फील्ड क्लब परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थल से समारोह स्थल तक आगंतुकों के लिए ई-रिक्शा सेवा उपलब्ध रहेगी तथा विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी।

- समारोह को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। अतिथियों के लिए मिट्टी आधारित सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा।