7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur: ‘प्रेमी के साथ रहूंगी…’, ADM के सामने बेटी ने दिया बयान तो बेसुध हुई मां, पुलिस की गाड़ी के सामने लेटी

Rajasthan News: उदयपुर में प्रेम प्रसंग के एक मामले ने कलेक्ट्रेट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। युवती ने ADM के सामने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई तो बाहर उसकी मां बेसुध होकर पुलिस गाड़ी के आगे लेट गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Udaipur News

बेसुध हुई मां की फोटो: पत्रिका

High Voltage Drama In Love Affair: उदयपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया जहां एक युवती ने प्रशासन के सामने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। उसके बयान के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर उसकी मां ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस वाहन के आगे लेट गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ADM के सामने दिया बयान

प्रताप नगर थाना पुलिस युवती को बयान दर्ज कराने के लिए एडीएम के समक्ष लेकर पहुंची थी। पूछताछ के दौरान युवती ने स्पष्ट कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है और उसी से शादी करना चाहती है। युवती के बयान के बाद पुलिस उसे अपनी सुरक्षा में लेकर बाहर लाई।

जैसे ही युवती पुलिस वाहन में बैठकर रवाना होने लगी उसकी मां भड़क उठी। वह पुलिस की गाड़ी के सामने सड़क पर लेट गई और बेटी को रोकने की कोशिश करने लगी। मां लगातार चिल्लाकर बेटी से रुकने की गुहार लगाती रही और बेसुध हो गई परिजन और वहां मौजूद लोग उसे संभालते नजर आए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाकर सड़क से हटाया। काफी मशक्कत के बाद रास्ता खाली कराया गया और पुलिस युवती को लेकर वहां से रवाना हो गई।

ये था पूरा मामला

थानाधिकारी के अनुसार युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने युवती और युवक दोनों को दस्तयाब किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है और वे शादी करना चाहते हैं। बाद में युवती को ADM के सामने पेश किया जहां उसने अपनी सहमति का बयान दिया।