24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur Road Accident: मौत के मुंह में थे 3 दोस्त और उनकी पत्नियां, 2 ट्रकों के बीच पिचक गई थी कार, ऐसे बची 6 जिंदगियां

उदयपुर के पिंडवाड़ा हाइवे पर देबारी के पास बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार दो ट्रकों के बीच बुरी तरह पिचक गई। कार में सवार गुजरात निवासी तीन दंपती घूमने के लिए आ रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चीख-पुकार मच गई।

2 min read
Google source verification
Udaipur road accident

दो ट्रकों के बीच पिचकी कार, लोगों ने मशक्कत कर बचा ली 6 जिंदगियां (फोटो- पत्रिका)

उदयपुर: प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी-पिंडवाडा हाइवे पर सोमवार दोपहर बाद हुए हादसे ने सभी को चौंका दिया। आगे चल रहे ट्रक के पीछे कार टकराई और उसके पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

नतीजा ये कि कार पूरी तरह से पिचक गई। उसमें सवार छह लोग बुरी तरह से फंस गए थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने बताया कि गुजरात के तीन दोस्त पत्नियों के साथ उदयपुर घूमने आ रहे थे। वे पिंडवाड़ा रोड से उदयपुर पहुंच ही रहे थे कि देबारी से पहले दुर्घटना का शिकार हो गए।

पता चला कि हाइवे पर एक ट्रक चढ़ रहा था, जो धीमी गति में था। कार उसके पीछे जा टकराई। कार सवार बाहर निकलते उससे पहले पीछे से ट्रेलर आकर भिड़ा, जिससे कार पिचक गई और उसमें सवार सभी छह लोग बुरी तरह से फंस गए थे।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में सुरेंद्रनगर गुजरात निवासी केतन पुत्र हिम्मत लाल गांधी, उनकी पत्नी हीना गांधी, प्रहलादनगर गुजरात निवासी मुनेश पुत्र क्रित भाई पुजारा, उनकी पत्नी प्रीति पुजारा, सुरेंद्रनगर गुजरात निवासी अशोक पुत्र धीरजराज ठक्कर और उनकी पत्नी चीना ठक्कर घायल हो गए। हादसे में घायल तीनों जोड़े आपस में पारिवारिक मित्र हैं।

समय पर मदद से बची जान

हादसे के 15 मिनट के दरमियान हॉक-3 इंचार्ज हेड कांस्टेबल मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से कार के पुर्जे काटकर घायलों को निकाला। पहले 3 लोग निकले तो उन्हें अस्पताल भेज दिया। वहीं, देरी से निकले लोगों के लिए अन्य वाहन का बंदोबस्त किया। हेड कांस्टेबल की सूचना पर घायलों के उदयपुर निवासी परिचित अस्पताल पहुंचे।