12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बनी हिंदी

विश्व में प्रचारित किया जाता है कि चीन की मंदारिन सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। लेकिन हिन्दी ने इसको काफी पीछे छोड़ दिया है। देशवासियों के लिए गर्व व खुशी की बात है कि दुनिया में हिंदी का प्रसार तेजी से हो रहा है। हिंदी विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय व बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है।

2 min read
Google source verification

image

Madhulika Singh

Jul 23, 2016

hind language

hind language

विश्व में प्रचारित किया जाता है कि चीन की मंदारिन सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। लेकिन हिन्दी ने इसको काफी पीछे छोड़ दिया है। यह जानकारी मेंगलूर (कर्नाटक) के डॉ. जयंतीप्रसाद नोटियाल की शोध रिपोर्ट में सामने आई है। विश्व में हिंदी प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहे ग्वालियर के आचार्य राजेंद्रनाथ मेहरोत्रा ने भी अपनी विश्वव्यापी ग्रंथ शृंखला के प्रथम खंड में इसे सही ठहराया है। मेहरोत्रा के अनुसार यह देशवासियों के लिए गर्व व खुशी की बात है कि दुनिया में हिंदी का प्रसार तेजी से हो रहा है। हिंदी विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय व बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है। आचार्य मेहरोत्रा शुक्रवार को सुखाडिय़ा विवि में कार्यवाहक कुलपति उमाशंकर शर्मा के निमंत्रण पर आए थे।

चीन की वर्तमान जनसंख्या 1360 मिलियन है। वहां की 70 फीसदी आबादी ही मंदारिन बोलती है। मतलब यह कि चीन में मंदारिन बोलने वाले 950 मिलियन लोग हैं व 150 मिलियन दूसरे देशों में हैं। चीनी जानने वालों की संख्या में 50 मिलियन वृद्धि हुई। इधर, 2012 में हिंदी जानने वालों की संख्या 1200 मिलियन थी। 2015 में प्रचूर बढ़ोतरी हुई, अब हिंदी जानने वालो की संख्या 1300 मिलियन हो गई है। मंदारिन से 200 मिलियन ज्यादा लोग हिंदी जानते हैं।

विश्व में हिंदी भाषियों की संख्या 1298617995 है। विश्व जनसंख्या में कुल 18.5 प्रतिशत लोग हिंदी जानते हैं। भारत में 1023, पाकिस्तान में 165, बांगलादेश में 59, नेपाल मेंं 25 मिलियन लोग ङ्क्षहदी जानते हैं। दूसरे देशों में 28 मिलियन लोग हिंदी जानते हैं। विश्व के सब देशों में हिंदी जानने वाले हैं। अमरीका ने हिंंंदी शिक्षण के लिए अरबों रुपए का बजट निर्धारित किया है। हिंदी सबसे सरल, वैज्ञानिक व शाश्वत मूल्यों की भाषा है। इसी गुण के चलते हिंदी विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन गई है। आचार्य राजेंद्र नाथ ने बताया कि वे मैकेनिकल इंजीनयर थे। 2007 में न्यूयार्क के संयुक्त राष्ट्र संघ के सभागार में आयोजित 8 वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें बुलाया गया था। जब विदेशियों में हिंदी के प्रति सम्मान देखा तो जीवन हिंदी के नाम समर्पित करने का संकल्प लिया। महरोत्रा हिंदी प्रचार- प्रसार के लिए जुट गए। विश्व में हिंदी की महता, गरिमा, प्रासंगिकता व वर्तमान स्थिति पर ग्रंथ शृंखला तैयार की है। एक ग्रंथ का लोकार्पण हिंदी दिवस पर 16 सितंबर को सुखाडि़या विवि द्वारा किया जाएगा।

टॉप 10 हिंदी जानने वाले देश

देश जानने वालों की संख्या

भारत 1023541490

पकिस्तान 165112311

बांगलादेश 59523421

नेपाल 25234117

म्यांमार 3221134

मलेशिया 2711212

यूके 2532113

अमरीका 2212415

दक्षिण अफ्रीका 1512111

सउदी अरब 1503216

यह है तुलनात्मक स्थिति

शोध रिपोर्ट विश्व में हिंदी भाषी चीनी भाषी हिंदी की बढ़त

1997 800 730 70

2005 1022 900 122

2007 1023 920 103

2009 1100 967 133

2012 1200 1050 150

2015 1300 1100 200

( आंकडे़ मिलियन में)

ये भी पढ़ें

image