
ड्रोन फोटो में कैसी नजर आती है एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद

उदयपुर जिले में ढेबर झील या जयसमंद झील पश्चिमोत्तर भारत के दक्षिण-मध्य राजस्थान राज्य के अरावली पर्वतमाला के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक विशाल जलाशय है।

जयसमंद झील यह राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झील को एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील होने का गौरव प्राप्त है।

जयसमंद झील उदयपुर जिला मुख्यालय से 51 किमी की दूरी पर दक्षिण-पूर्व की ओर उदयपुर-सलूम्बर मार्ग पर स्थित है।

जयसमंद झील अपने प्राकृतिक परिवेश और बांध की स्थापत्य कला की सुन्दरता से यह झील वर्षों से पर्यटकों के आकर्षण का महत्त्वपूर्ण स्थल बनी हुई है।

जयसमंद झील का का निर्माण उदयपुर के महाराणा ने 1685-1691 में पिकनिक के लिए करवाया था। उन्होंने इस झील के बीच में एक टापू का निर्माण भी करवाया था।