
Telephone Identity and Office of Pride
भुवनेश पंडया
र्कोरोना को देखते हुए महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लोगों की सहायता के लिए चार फोन नम्बर जारी किए गए। ये नम्बर लोगों की सहायता के लिए शुरू किए गए हैं, लेकिन पत्रिका ने सभी नम्बरों पर फोन लगाकर हकीकत जानने की कोशिश की, तो सामने आया कि किसी फोन पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो किसी फोन को कोई उठाने वाला ही नहीं था। फोन करने के बाद दोनो कॉल पर काफी देर तक होल्ड करवाया गया, जो फोन अटेंड कर रहा है वह दूसरे से बात करवाने की कहकर काफी देर तक फोन होल्ड पर रखवा रही हैं, तो किसी मरीज को यदि जल्द किसी सहायता की जरूरत है तो यहां से उम्मीद कितनी खरी उतरती है ये कहना मुश्किल होगा। आइए जानते है कंट्रोल रूम शुरू होने के साथ पहले ही दिन के हालात....।
--------------
उदयपुर. एमबी हॉस्पिटल की ओर से नियंत्रण कक्ष के नम्बर तो जारी कर दिए गए, लेकिन ये कैसे काम कर रहे हैं, इसकी एक हकीकत सबके सामने हैं। फोन पर कोई मदद तो दूर बल्कि किसी मरीज के परिजन का बेवजह समय तक खराब किया जा रहा है। यदि मदद नहीं कर सकते तो मरीज या उससे किसी परिवारजन का समय खराब करना भी कहां तक उचित है।
-------
फोन नम्बर 0294-2414305-पर बातचीत - 3 बजकर 42 मिनट
पत्रिका: मुझे तत्काल एक ऑक्सीजन वाला पलंग चाहिए, कृपया दिलवा दीजिए?
कंट्रोल रूम- नहीं है भैया, यहां ऑक्सीजन वाला पलंग उपलब्ध नहीं है, आप सामान्य पलंग ले लीजिए।
पत्रिका: लेकिन मरीज की हालत ज्यादा खराब है, हमें ऑक्सीजन वाला या आईसीयू वेंटी-नोन वेंटी दीजिए ?
कंट्रोल रूम- इनमें से कोई भी पलंग उपलब्ध नहीं है। यदि आपको चाहिए तो इएसआई में सामान्य पलंग है, वह ले लीजिए। सभी लोग फोन पर वही मांग रहे हैं।
पत्रिका: कुछ भी करिए, मुझे एक पलंग ऑक्सीजन वाला करवाइए ?
कन्ट्रोम रूम- अच्छा आप फोन होल्ड रखिए।
( इसके बाद फोन होल्ड करवा दिया गया, करीब तीन मिनट बाद फिर से बात शुरू की तो आप फिर से होल्ड कीजिए ये कहकर फिर फोन रोक दिया गया। )
पत्रिका: मुझे तो हर हाल में ऑक्सीजन पलंग चाहिए ? कुछ भी करो दिलवाओ ?
कंट्रोल रूम- आप वापस कॉल करना...ये कहकर फोन काट दिया गया। करीब नौ मिनट फोन चला और बंद करना पड़ा।
-------
फोन नम्बर- 02942528811 पर बातचीत
पत्रिका: एक पलंग उपलब्ध करवा दीजिए? ऑक्सीजन या वेंटीलेटर वाला पलंग दिलवाइए
जवाब: आप कहां से बोल रहे हैं।
पत्रिका: गोवद्र्धन विलास से
पत्रिका: मैंने अभी कुछ देर पहले आपसे ही बात की थी ?
जवाब - नहीं किसी महिला ने गोवद्र्धन विलास से बात की थी।
पत्रिका- मुझे एक ऑक्सीजन वाला पलंग चाहिए?
जवाब- पलंग कहीं खाली नहीं है, सामान्य चाहिए तो इएसआईसी में मिलेगा।
पत्रिका- कोई बीमार है तो घर टीम भेज सकते हंै।
जवाब- जी, नहीं।
पत्रिका- तो फिर ये कंट्रोल रूम का नम्बर क्यों दिया गया ?
जवाब- ताकि हम ये बता सके कि कहां पलंग खाली है और कहां नहीं।
पत्रिका- ओके, धन्यवाद
जवाब- जी ....फोन कट गया।
-----------
एक्सटेंशन नम्बर के हाल
फोन नम्बर- 2243- 3.56 बजे कॉल किया, किसी ने नहीं उठाया, पूरी घंटियां गईं, कोई जवाब नहीं।
फोन नम्बर- 2431-पर कॉल करने पर किसी ऑपरेटर ने फोन उठाया और कहा कि आपकी लाइन व्यस्त आ रही है, मैं एक्सचेंज से बोल रहा हूं बात चल रही है। वहां के व्यक्ति ने कॉल फॉरवर्ड तो किया लेकिन लगातार घंटी जाने के बाद भी लाइन पर कोई जवाब देने वाला नहीं था। यह फोन 3.59 तक चला लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।
Published on:
27 Apr 2021 07:14 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
