3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर की सरणी नदी में हो रहे अवैध अतिक्रमण मामले में आया ये नया मोड़, लोगों में भारी जन आक्रोश

उदयपुर सरणी नदी में हो रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया कि नदी पेटे जो हो निर्माण हो रहा है वह अवैध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 7 May 2018, 3:32 PM IST

Illegal encroachment in sarani river salumber udaipur

सलूम्बर. उपखंड मुख्यालय के नगर से गुजर रही सरणी नदी में हो रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया कि नदी पेटे जो हो निर्माण हो रहा है वह अवैध है। प्रशासन अतिक्रमण को लेकर सक्त है सोमवार को दूसरा नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद राजस्व विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

नगर के सरणी नदी में नींव खोद कर हो रहे पक्के अवैध निर्माण को लेकर पालिका के पार्षदों ने नगर वासियों के साथ मिलकर कुछ दिन पूर्व में तहसील कार्यालय पंहुच कर विरोध जताया। जिस पर प्रशासन ने मौके पर पहुंच कार्य को रुकवाया, लेकिन प्रशासन के काम रुकवाने के बाद मौके पर पत्थर व रेती डलवाने के सिलसिले पर नगरवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल उपखंड अधिकारी धर्मराज गुर्जर के निवास पहुंच कर सरणी नदी के पेटे में प्रशासन के रोक के बाद पत्थर व रेत निर्माण सामग्री एकत्रित होने की जानकारी देते हुए अवैध निर्माण को रोकने व पूर्व में नदी के बहाव में हुए अवैध पक्के भवन निर्माण को हटाने की मांग की।

READ MORE: VIDEO: उदयपुर में सरकारी महकमे बढ़ा रहे हैं अवैध बजरी खनन, प्रतिबंध के बावजूद बीते एक साल में कहीं नहीं रुका सरकारी निर्माण

जिस पर उपखंड अधिकारी ने तत्काल तहसीलदार डायालाल पाटीदार से सम्पर्क कर सरणी नदी में हुए अवैध निर्माण को लेकर मौके पर पंहुच निर्माण कार्य को रोका गया। 27 अप्रेल को नोटिस भी जारी कर अतिक्रमण कर्ता को पाबन्द किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि सोमवार को दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा उसके बाद राजस्व टीम सरणी नदी के बहाव क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए कार्रवाई करेगी।


कार्रवाई की जाएगी
सरणी नदी में किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर नगरवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल उपखंड अधिकारी से मिला, राजस्व विभाग एक और नोटिस जारी कर बहाव क्षेत्र में आ रहे अतिक्रमण को हटाने की कर्रवाई की जाएगी।
डायालाल पाटीदार, तहसीलदार सलूम्बर