
मुकेश हिंंगड़/ उदयपुर . नाथद्वारा हाइवे पर एकलिंगजी के आसपास की पहाडिय़ों की बेरहमी से खुदाई की जा रही है। कोई पहाडिय़ों से पत्थर निकाल कर ले जा रहे हैं तो कोई आगे की योजनाबद्ध तरीके से खुदाई कर रहा है। कुछ पहाडिय़ों पर कुछ-कुछ दिन के अंतराल में मशीनें चलाई जा रही हैं। पहाडिय़ों को बर्बाद करने की गतिविधियां दिन-रात चल रही है, लेकिन वन एवं खान विभाग के साथ पूरा प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। चीरवा की टनल से आगे पहाडिय़ों की सूरत बिगाडऩे का काम बेखौफ चल रहा है। एकलिंगजी से आगे और अनंता हॉस्पिटल से सटे लिलेरा की पहाडिय़ों को भी मनमर्जी से चीरा जा रहा है। इसके चलते पहाडि़यों खूबसूरती खत्म हो गई है।
लोगों ने बताया कि वहां पर अवैध तौर पर पत्थर निकालकर ले जाते हैं। कभी सुबह तो कभी शाम ढलने के बाद अवैध खनन का कार्य होता है। हाइवे से गुजरने वाले पहाड़ी की बदसूरती पर मन मसोस कर रह जाते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इसी रोड से खान विभाग और अन्य विभागों के अफसर गुजरते हैं लेकिन किसी ने इन अवैध खनन को नहीं रुकवाया।
नीचे गिर रहा मलबा
पहाडिय़ों को इस कदर काटा गया कि इनकी हरियाली उजडऩे के साथ ही जगह-जगह मलबे के ढेर मुंह चिढ़ा रहे हैं। लिलोरा के पास तो एक पहाड़ी पर अवैध खनन से निकले पत्थर लुढक़ कर नीचे तक आ रहे थे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अवैध खनन के साथ पहाडिय़ों को खोद कर पूरी अरावली की वादियों को बर्बाद किया जा रहा है।
नाथद्वारा तक काटी जा रही पहाडिय़ां
चीरवा टनल पार करते ही पहाडिय़ों के विनाश की तस्वीरें दिखने को मिल जाती हैं। मूणवास, एकलिंगजी, लिलोरा, देलवाड़ा से नाथद्वारा तक पहाडिय़ों को काटा जा रहा है।
Published on:
25 Apr 2018 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
