
जयपुर में बारिश, File Photo- Patrika
Rajasthan Weather Update: उदयपुर। साल की शुरूआत से ही ठंड का असर देखने को मिला, जो आधा जनवरी बीतने तक जारी रहा। इसके बाद तीसरे सप्ताह में मौसमी बदलाव के प्रबल आसार बन रहे हैं, वहीं अंतिम सप्ताह भी इससे खासा प्रभावित रह सकता है।
पिछले दिनों में बढ़ोतरी के बाद बीते दो दिन में पारा दो डिग्री गिर चुका है, वहीं अब आगामी दिनों में मावठ के आसार भी बन रहे हैं। इस बीच अरब सागर पर छाए बादल इलाके में बारिश करवा सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। वर्तमान में तापमान औसत के आसपास ही बना हुआ है।
देखें वीडियो
अभी तक मध्य व उत्तरी अरब सागर में विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने से मेवाड़-वागड़ में इस बार अब तक मावठ नहीं हुई।
इसके साथ ही ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के जम्मू-कश्मीर-लद्दाख होते हुए तिब्बत की ओर मुड़ जाने से इस बार उतर-पश्चिमी भारत में बहुत कम मावठ हुई। जबकि जेट स्ट्रीम के पश्चिमी हिमालय पर आने से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है।
यदि शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता है तो मावठ नहीं होगी। इस समय मध्य और उत्तरी अरबसागर में बादल छाए हुए हैं, इनके सक्रिय होकर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की स्थिति में अगले तीन-चार दिनों में मेवाड़-वागड़ में मावठ होने के आसार हैं।
Updated on:
22 Jan 2026 07:02 pm
Published on:
22 Jan 2026 07:02 pm
