27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी बढ़ते ही अरावली पर दावानल की छाया

गर्मी के मौसम में सूखी घास और पत्तों के कारण पहाड़ियों में आग तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है। पिछले कुछ दिनों से शहर के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं बढ़ने लगी हैं, इससे वन क्षेत्र और वन्यजीवों पर भी खतरा मंडराने लगा है

source patrika phto

बड़ी गांव की पाडवा पहाड़ी पर घंटों सुलगती रही लपटें

उदयपुर. शहर में तापमान बढ़ने के साथ ही आसपास की पहाड़ियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। दो दिन पहले शिल्पग्राम क्षेत्र की पहाड़ियों में लगी आग के बाद सोमवार को बड़ी गांव स्थित पाडवा पहाड़ी पर भी आग धधक उठी। आग ने सूखी घास और पत्तों को अपनी चपेट में ले लिया, इससे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दूर से ही धधकता नजर आया।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने सड़क से ही रेंज के अनुसार पहाड़ी की ओर पानी का छिड़काव किया। हालांकि पानी के छिड़काव से पहाड़ी के निचले हिस्से में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, लेकिन ऊपरी हिस्से में आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई और रह-रहकर सुलगती रही। ऊंचाई और दुर्गम इलाके के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग रात तक पहाड़ी के ऊपरी हिस्सों में धीरे-धीरे सुलगती रही, जो दूर से साफ दिखाई दे रही थी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और अपने स्तर पर सूखे पत्तों व झाड़ियों को हटाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में सूखी घास और पत्तों के कारण पहाड़ियों में आग तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है। पिछले कुछ दिनों से शहर के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं बढ़ने लगी हैं, इससे वन क्षेत्र और वन्यजीवों पर भी खतरा मंडराने लगा है।