10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में गरमाया गोगामेड़ी हत्याकांड: सरकार नहीं चेती तो पंचायत चुनाव में होगा ‘बड़ा खेल’, शीला की सरकार को खुली चुनौती

गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शीला सुखदेव सिंह ने सरकार को हिला देने वाली चेतावनी दी है। जांच एनआईए से हटाकर आईपीएस दिनेश एमएन को सौंपने की मांग के साथ 29 मार्च को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास घेरने का एलान किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Karni Sena Warns Government Announces CM House Gherao on March 29 Over Gogamedi Murder Case

प्रेसवार्ता में बातचीत करते राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदा​धिकारी (फोटो- पत्रिका)

Gogamedi Murder Case Update: उदयपुर: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि सरकार सुखदेव सिंह हत्याकांड की जांच एनआईए से हटाकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दिनेश एमएन को सौंपने की मांग की। कहा कि सरकार ऐसा नहीं कर पाती है तो उन्हें इच्छा मृत्य की स्वीकृति दे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला सोमवार को उदयपुर में पत्रकारों से रूबरू हुई थी। उन्होंने कहा कि सवा दो साल बीत गए, लेकिन एनआईए ने अब तक कुछ नहीं किया। अब भी रंगदारी के लिए कॉल आ रहे हैं और व्यापारियों की हत्या हो रही है। रोहित गोदारा, वीरेंद्र चारण जैसे आरोपी गुजरात में हैं और खुलेआम रंगदारी का खेल चला रहे हैं।

सीएम हाउस का घेराव

राष्ट्रीय महामंत्री योगेंद्र सिंह कटार ने कहा कि 29 मार्च को जयपुर में सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। इस बार करणी सेना आर-पार की लड़ाई लड़ते हुए महापड़ाव करेगी। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा ने कहा कि उदयपुर से भी बड़ी संख्या में राजपूत युवा जयपुर जाएंगे और आंदोलन में भागीदारी निभाएंगे।

यदि सरकार गंभीर निर्णय नहीं करती है तो आगामी पंचायतीराज चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। बातचीत के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभयराज सिंह गोगामेड़ी, लाल सिंह झाला मौजूद रहे।

कन्हैया के परिवार को भी नहीं मिला न्याय

कहा कि कन्हैयालाल हत्याकांड में भी एनआईए ने अब तक कुछ नहीं लिया। आरोपियों को घटना के समय पुलिस ने ही पकड़ लिया था। कन्हैया के परिवार को न्याय अब तक नहीं मिला। नेताओं को यदि कन्हैया के परिजनों की जरा भी चिंता होती तो विधानसभा में कोई तो सवाल उठाता।