
लेकसिटी को उसकी खूबसूरती के लिए विश्वस्तरीय होटल्स के कई खिताब मिल चुके हैं, लेकिन अब यहां के रेस्टोरेंट्स भी देश-दुनिया के बेस्ट रेस्टोेरेंट्स की सूची में शुमार होने लगे हैं। हाल ही देश के 14 बेस्ट फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट्स की सूची में राजस्थान से एकमात्र उदयपुर का भैरो रेस्टोरेंट भी शामिल किया गया है।वॉग इंडिया मैग्जीन में देश के 14 बेस्ट फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट्स की सूची प्रकाशित की गई है। इसमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलूरू और गोआ के रेस्टोरेंट्स शामिल हैं। उदयपुर के ताज लेक पैलेस का भैरो रेस्टोरेंट एक यूरोपीय भोजनालय है। यह हर साल सितंबर से मार्च तक खुला रहता है। रूफ टॉप बने रेस्तरां का डिगस्टेशन मेनू बहुत लोकप्रिय है और यहां के सन ड्राइड टोमेटो, पेस्टो टाइगर प्रॉन्स, बटर पोच्ड लॉबस्टर, पोटैटो ग्नोची, लॉबस्टर रागु के साथ स्क्विड इंक फेटुकाइन और एप्पल और कैंडिड पेकन जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बहुत पसंद किए जाते हैं। वहीं पिस्ता आइसक्रीम के साथ नट्स क्रोस्टाटा भी डेजर्ट में पसंद किए जाते हैं।
देश के बेस्ट फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंटस -
1. मास्क, मुंबई2. इंडियन एक्सेंट, मुंबई
3. अकीना, मुंबई4. ट्रेसिंड, मुंबई
5. एका, मुंबई6. क्वेशे, मुंबई
7. पलाश, नागपुर8. धिल्ली, दिल्ली
9. द ओरिएंट एक्सप्रेस, दिल्ली10. इंजा, दिल्ली
11. माई, गोवा12. भैरो, उदयपुर
13. लुपा, बेंगलूरू14. नार, कसोली-हिमाचल प्रदेश
Updated on:
30 Nov 2023 10:08 pm
Published on:
30 Nov 2023 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
