3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में इस नए रेलवे स्टेशन का नाम हाड़ा रानी पर रखने का प्रपोजल

रेलवे की बैठक में शामिल हुए संभाग के सांसद, उदयपुर सांसद ने रेलवे विकास व विस्तार के साथ बताई क्षेत्र की समस्याएं

less than 1 minute read
Google source verification
railway news

railway news

सांसद अर्जुनलाल मीणा ने बुधवार को अजमेर में आयोजित अजमेर मण्डल उत्तर पश्चिम रेलवे की बैठक में संसदीय क्षेत्र उदयपुर की रेलवे संबंधी समस्याओं को रखा।

उत्तर पश्चिम रेलवें महाप्रबन्धक के साथ हुई बैठक में सांसद मीणा ने उदयपुर की उदयपुर-हिम्मतनगर-अहमदाबाद रेल परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने कर आमजन को जल्द सौगात शीघ्र देने की बात कही। बैठक में सुरखंड का खेड़ा रेलवे स्टेशन को हाडा रानी सलूंबर रोड के नाम से नामांकन करने का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर राजसमंद सांसद दीया कुमारी, बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा चित्तौडगढ़़ सांसद सी.पी.जोशी आदि मौजूद थे।

इससे पूर्व पिछले दिनों उदयपुर-हिम्मतनगर आमान परिवर्तन प्रोजेक्ट के तहत डूंगरपुर से जयसमंद तक करीब 55 किलोमीटर खण्ड का रेल संरक्षा आयुक्त स्तरीय निरीक्षण किया था। गौरतलब है कि उदयपुर—अहमदाबाद आमान परिवर्तन के कार्य में तेजी आ गई है। कार्य अंतिम चरणों में है। अब तक डूंगरपुर से हिम्मतनगर तक रेल का संचालन होने लगा है, जबकि उदयपुर से डूंगरपुर के बीच संचालन होना बाकी है। काम पूरा होने पर यहां भी जल्द ही रेल का संचालन शुरू होगा।

ये खबरें भी पढे

Story Loader