28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंद्र कुमार के फिल्मी किस्सों और सुपरहिट गीतों ने बांधा समां

पुलिस बैंड हार्मोनी ऑफ द पाइन्स ने भरा देशभक्ति का रंग उदयपुर. शहर में शुक्रवार को 90 के दशक की यादों से भरी एक खास संगीतमय शाम का आयोजन हुआ, जहां बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। भारतीय लोक कला मंडल में आयोजित इस लाइव म्यूजिकल नाइट में […]

2 min read
Google source verification
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण हिमाचल प्रदेश का हार्मोनी ऑफ द पाइन्स पुलिस बैंड रहा। बैंड के 15 सदस्यीय दल ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल में जोश भर दिया। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ और ‘संदेशे आते हैं’ जैसे गीतों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

source patrika photo

पुलिस बैंड हार्मोनी ऑफ द पाइन्स ने भरा देशभक्ति का रंग

उदयपुर. शहर में शुक्रवार को 90 के दशक की यादों से भरी एक खास संगीतमय शाम का आयोजन हुआ, जहां बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। भारतीय लोक कला मंडल में आयोजित इस लाइव म्यूजिकल नाइट में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लेते रहे।

इंदिरा मुर्डिया की जयंती के अवसर पर इंदिरा इंटरप्राइजेज, कश्ती फाउंडेशन और यूएसएम ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंद्र कुमार ने अपने फिल्मी करियर से जुड़े रोचक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्मों के गीतों को दर्शकों का जो प्यार मिला, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उनके किस्सों के साथ मंच पर कलाकारों ने 90 के दशक के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल पुरानी यादों में डूब गया। ‘धक-धक करने लगा’, ‘मुझे नींद नहीं आए’, ‘ओ प्रिय प्रिये’, ‘अंखियों में बसाया’ और ‘नींद चुराई मेरी’ जैसे गीतों ने दर्शकों को खासा उत्साहित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोग इन गीतों के साथ गुनगुनाते और तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में इंदिरा इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर डॉ. अजय मुर्डिया, नीतिज मुर्डिया, क्षितिज मुर्डिया, कश्ती फाउंडेशन की फाउंडर श्रद्धा मुर्डिया, आस्था मुर्डिया, यूएसएम की उर्वशी सिंघवी ने शहरवासियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण हिमाचल प्रदेश का हार्मोनी ऑफ द पाइन्स पुलिस बैंड रहा। बैंड के 15 सदस्यीय दल ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल में जोश भर दिया। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ और ‘संदेशे आते हैं’ जैसे गीतों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। पूरे सभागार में देशभक्ति की भावना गूंज उठी।कार्यक्रम को सफल बनाने में कश्ती फाउंडेशन के कुणाल मेहता, डॉ. चित्रसेन, मनोज शर्मा, नितेश मेहता, कपिल पालीवाल, प्रतीक्षा यादव, सिद्धार्थ शर्मा, यूएसएम ग्रुप के अभय सिंघवी, संजय वर्मा, उमेश मनवानी, लता भंडारी, रेणू बांठिया, विपिन कावड़िया, इंदिरा इंटरप्राइजेज के विनीता ओझा, दिलीप मेहता, योगेंद्र सिंह शेखावत सहयोग रहा।