
उदयपुर में तनाव के बाद िस्थति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस बल शहर में कानून व्यवस्था संभालते हुए
स्कूली बच्चों में चाकूबाजी की घटना के बाद शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार रात से अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं, तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है। ऐसे में स्कूल अब रक्षाबंधन पर्व के बाद ही खुलेंगे।
जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी करते हुए नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत उदयपुर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर शहर, बेदला, बडगांव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली, भुवाणा में शुक्रवार रात 10 बजे से 24 घण्टे तक लोकसुरक्षा एवं लोकआपात के तहत इंटरनेट सेवाएं (लीज लाईन को छोडते हुए) बंद करने की सिफारिश की है।
जानिए पूरा घटनाक्रम
शहर में शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़े के बाद एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घटना को लेकर शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने प्रदर्शन कर बाजार बंद करवा दिए। इस दौरान धर्म स्थलों पर पत्थर फेंकने के साथ ही कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई। दो जगहों पर वाहनों में आग लगा दी तो चार अन्य जगहों पर वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने स्थिति काबू में करने के लिए पहले लाठियां भांजी फिर लाठीचार्ज भी करना पड़ा। कलक्टर ने शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। आरोपी छात्र को हिरासत में लिया, वहीं उसके पिता को गिरफ्तार किया है।
Updated on:
16 Aug 2024 11:58 pm
Published on:
16 Aug 2024 11:52 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
