
नाव मनोरथ के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
प्रमोद सोनी
उदयपुर . जगदीश मंदिर में जेष्ठ कृष्ण त्रयोदशी पर शनिवार को नाव उत्सव मनाया गया। मंदिर में कुंड बनाकर पानी भरा गया जिसमें शाम के समय ठाकुरजी को नाव में जल विहार करवाया गया। इस मनोरथ के दर्शनों को भक्तों की भीड़ रही।
सुबह ५.३० बजे मंगला आरती दर्शन के बाद भगवान जगन्नाथ राय को गुलाब जल से स्नान करवा केसरयुक्त दूध का भोग लगाया गया। इस अवसर पर प्रभु को नीलाम्बर धारण करवा विशेष शृंगार किया गया। दोपहर को भोग में आमरस और मावे की बर्फी का भोग लगाया गया। इस दौरान सुबह से मंदिर में भजन-कीर्तन हुए।
शाम को ग्रीष्मकालीन उत्सव की झांकियों के साथ ही नाव मनोरथ किया गया। संध्या आरती के बाद भगवान जगदीश के जयकारों के साथ राधा- कृष्ण को नाव में जल विहार करवाया गया। इस मौके पर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया।
रविवार रात 8 बजे से शयन 10.30 तक ग्रीष्मकालीन उत्सव के दूसरे दिन मंदिर में फूल बंगला बनाया जाएगा जिसमें ठाकुरजी को विराजित किया जाएगा।
Published on:
01 Jun 2019 11:23 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
