2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर

video : उदयपुर में जगन्नाथ राय का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, निकली ठाकुर जी की शोभायात्रा

गणगौर घाट से ठाकुरजी और अन्य प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई।

Google source verification

उदयपुर . मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था की ओर से जगदीश मार्ग स्थित समाज के जगन्नाथ राय मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। जिसके तहत आज पहले दिन गणगौर घाट से ठाकुरजी और अन्य प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जगदीश चौक, घंटाघर होकर पुन: इसी मार्ग से जगदीश चौक स्थित आसींद की हवेली पहुंंची।

शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी , घोड़े व उनके पीछे बग्गी पर ठाकुर जी की प्रतिमा बिराजित थी। बग्गी के पीछे समाज के युवा केसरिया साफे बांधे बुलट मोटरसाइक‍िल पर चल रहे थे। उसके पीछे सेकड़ोंं महिलाएंं कलश लिए चल रही थी। महिलाओंं के पीछे रथ में भगवान जगन्नाथराय की प्रतिमा व रामरेवड़ियांं थींं। जगन्नाथराय की प्रतिमा के रथ के पीछे समाज के युवा बैैंंड की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। इसके बाद शोभायात्रा आसींद की हवेली पहुंंची जहांं मण्डप प्रवेश व अनुष्ठान शुरू हुआ। शाम को सुंदरकांड का पाठ होगा। दूसरे दिन प्रतिमाओं का पूजन तथा प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान होंगे। शाम को जगदीश चौक में भजन संध्या होगी जिसमें मोइनुद्दीन मनचला प्रस्तुति देंगे। तीसरे दिन 16 जून को विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति, मन्दिर पर ध्वज दंड व कलश स्थापना के साथ प्रतिमा पाटोत्सव और महा आरती होगी।

praan pratishtha mahotsava