21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
जय-जय… जयसमंद: दो साल बाद इस बार छलका उत्साह
Play video

जय-जय… जयसमंद: दो साल बाद इस बार छलका उत्साह

बीते पांच दशक में 10वीं बार लबालब, मेवाड़ अब हो गया पूरी तरह से तर

Google source verification

मानसून के अंतिम दौर में आखिर जयसमंद झील भी छलक गई। अब तक संभाग में सभी झीलें, बांध और तालाब छलकने के बाद जयसमंद के ही छलकने का इंतजार था। बीते दिनों में बरसात का क्रम टूटने से इसे छलकने में समय लग गया था। जयसमंद के छलकने से क्षेत्रवासियों में बेहद खुशी का माहौल है। यह झील उदयपुर शहर के 25 फीसदी हिस्से में प्यास बुझाने का काम करती है, वहीं सिंचाई की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। विश्व विख्यात झील में लगातार पानी की आवक के चलते शुक्रवार सुबह रपट से पानी गिरने लगा। जयसमंद छलकने का यह मौका 2 साल बाद आया है।