18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काली रात में जग को तारने आए पालनहार, जगदीश मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

काली रात में जग को तारने आए पालनहार, जगदीश मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

3 min read
Google source verification
काली रात में जग को तारने आए पालनहार, जगदीश मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

काली रात में जग को तारने आए पालनहार, जगदीश मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

प्रमोद सोनी/ उदयपुर .( janmashtami celebration in udaipur)जगदीश मंदिर में शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाई गई। अस्थल, श्रीनाथजी सहित अन्य कृष्ण मंदिर में शनिवार को जन्माष्टमी के आयोजन होंगे। जगदीश मंदिर में शुक्रवार सुबह से भक्तों की विशेष भीड़ रही। दिनभर मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ उत्सव का माहौल रहा। सुबह भगवान को पंचामृत स्नान करवाया गया। बाद में ठाकुरजी को विशेष केसरिया रंग का शृंगार धराया गया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। राजभोग में ठाकुरजी को विशेष व्यंजनों का भोग धराया गया। शाम को श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव के भजन-कीर्तन किए। १२ बजे ठाकुरजी को भोग धराया जाएगा। बाद में सालिगरामजी का अभिषेक होगा। मध्यरात्रि 12.30 बजे (krishna janamotsava) कान्हा के जन्मोत्सव के दर्शन हुए। इसके साथ ही मंदिर में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... नंद के घर आनंद भयो जय हो नंदलाल की...,जगन्नाथ स्वामी की जय..., कृष्ण कन्हैयालाल की जय..., बोलो मोर मुकुट बंसीवाले की जय...सहित विभिन्न जयकारे गूंजे। इस दौरान मंदिर में प्रभु के विग्रह स्वरूप को पालने में झुलाया गया और आरती की गई। साथ ही पंजेरी, सोंठ व गोंद के लड्डू, खोपरे की चटनी आदि व्यंजनों का भोग लगाया गया। आज मनेगा नंदोत्सव जगदीश मंदिर में शनिवार दोपहर १ से ३ बजे तक नन्दोत्सव मनाया जाएगा। सभा मंडप में ठाकुरजी के पालने के समक्ष श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कलाकार ढांढा-ढाड़ीन नृत्य करेंगे। इस दौरान बधाई के कीर्तन होंगे।दधिका महोत्सव आज जगदीश चौक में धर्मोत्सव समिति की ओर से शनिवार शाम को दधिका महोत्सव मनाया जाएगा। समिति के दिनेश मकवाना ने बताया कि जगदीश चौक में मटकी 25 फ ीट की ऊंचाई पर बांधी जाएगी। शाम 5 बजे देश-विदेश के कलाकार आकर्षक प्रस्तुति देंगे। पहली बार ग्रामीण इलाकों से भी लड़कियों का समूह मटकी फ ोड़ में हिस्सा लेगा, जो मुख्य आकर्षण रहेगा। सोने के पालने में झुलेंगे ठाकुरजीअस्थल आश्रम के महंत रासबिहारी शरण ने बताया कि आश्रम में जन्मोत्सव के समय ठाकुरजी को सोने के विशेष पालने में झुलाया जाएगा। पंजेरी और पंचामृत का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। जन्मोत्सव की आरती रात को १२.३० बजे होगी। मंदिर में (krishna janamotsava) कृष्ण अवतार की विभिन्न झांकियों के दर्शन होंगे। इस दौरान दर्शन के लिए मंदिर के बाहर बैरिकेट लगाए गए। दूसरे दिन नन्दोत्सव मनाया जाएगा। (krishna janamotsava) जन्मोत्सव को लेकर आश्रम पर विशेष विद्युत सज्जा की गई।श्रीनाथ मंदिर : मध्यरात्रि में प्रभु जन्म के दर्शनश्रीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। मंदिर अधिकारी कैलाश पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर ठाकुरजी का सुबह मंगला के बाद पंचामृत स्नान होगा। इसके बाद शृंगार धराया जाएगा। राजभोग के दर्शन सुबह ११.३० होंगे। इसके बाद शाम ७.३० बजे उत्थापन होगा। रात आठ बजे भोग आरती होगी। रात ९ बजे शयन के दर्शन होंगे। जन्मोत्सव से पूर्व रात ९.३० बजे से ११.५५ बजे तक मंदिर में जागरण होगा। इसके बाद रात १२ बजे प्रभु जन्म के दर्शन होंगे। इसके बाद ठाकुरजी का पंचामृत स्नान होगा। जन्मोत्सव के दौरान आतिशबाजी की जाएगी। रविवार को मंदिर में नन्दोत्सव मनाया जाएगा।बाईजी राजकुंड में भी (krishna janamotsava)कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। राधे कृष्णा नवयुवक मंडल की ओर से उत्तरी सुंदरवास में (krishna janamotsava)कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शाम ७ से रात १ बजे तक भजन संध्या होगी जिसमें भजन गायक विक्रम निकुंभ एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देगी।मल्ला तलाई चौराहा पर फू टी दही मटकीश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शिव दल मेवाड़ की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता व एक शाम देश के शहीदों के नाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। शिव दल प्रमुख मनीष मेहता बताया कि शाम साढ़े 4 बजे से चौराहा पर दधिका महोत्सव शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों और बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। साढ़े 8 बजे चौराहे पर झूले में लड्डू गोपाल की महाआरती की। इस दौरान गुजरात से आए कलाकार ने अपने शरीर पर 2100 दीपक बांधकर आरती की। रात 9 बजे मटकी फ ोड़ प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों की युवाओं की टीमो ने हिस्सा लिया। विजेता....टीम को 21000 रुपए ओर शील्ड देकर सम्मानित किया गया।घर-घर में मनाई जन्माष्टमीश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर घरों में शुक्रवार व शनिवार दोनों दिन पूजा-अर्चना सहित कार्यक्रम जारी है। कई घरों में लड्डू गोपाल को झूले में झूलाया गया व पंचामृत स्नान कराया गया। इस दौरान घरों में पंजेरी व पंचामृत का प्रसाद बनाया गया। बेकनी पुलिया पर मटकी फ ोड आजमहादेव धर्मोत्सव सेवा समिति की ओर से शनिवार को विश्वविद्यालय मार्ग स्थित बेकनी पुलिया चौराहे पर जन्माष्टमी महोत्सव के तहत मटकी फ ोड प्रतियोगिता होगी। अध्यक्ष मानसिंह हाटा ने बताया कि शाम 6 बजे रात 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बाद में पहलवान अखाडा प्रदर्शन करेंगे। ९ बजे मटकी फ ोड प्रतियोगिता का आयोजन होगी।