26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर में आज जगदीश मंदिर, कल श्रीनाथजी में मनेगी जन्माष्टमी

- शहर के कृष्ण मंदिरों में देर रात तक होंगे आयोजन

2 min read
Google source verification
jagdish temple

उदयपुर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही है। मंदिरों दिनभर में विशेष अनुष्ठान के बाद मध्यरात्रि में जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बधाई कीर्तनों के साथ ही श्रद्धालुओं को पंजेरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। जगदीश मंदिर के पुजारी रामगोपाल ने बताया कि मंदिर में सोमवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। सुबह 5.15 मंगला आरती के बाद ठाकुरजी को पंचामृत स्नान कराया जाएगा। केसरिया शृंगार के साथ कुसुमल वस्त्र धराए जाएंगे। सुबह 10.30 बजे शृंगार आरती, 11.30 बजे राजभोग की झांकी के दर्शन, शाम 7.30 बजे संध्या आरती के बाद मंदिर में कीर्तन होगा। रात १२ बजे भगवान सालिगरामजी और लालन का पंचामृत स्नान होगा। रात 12.30 बजे आतिशबाजी के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पुजारी हुकुमराज ने बताया कि 15 अगस्त को दोपहर 12 से 3 बजे तक नंदोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत बधाई-कीर्तन के साथ ही ढाड़ा-ढाडिऩ का नृत्य होगा।

READ MORE: उदयपुर: इस बार जन्माष्टमी के आयोजनों में भी होगी देशभक्ति की झलक


अस्थल आश्रम के महंत रासबिहारी शहर शास्त्री ने बताया कि मठ में मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस मौके पर मंदिर में विभिन्न प्रकार की झांकियां बनाने के साथ ही विद्युत सज्जा की गई है। ठाकुर के दर्शन शाम पांच बजे से खुलेंगे। उनके सम्मुख भक्त भजन गाएंगे और नृत्य करेंगे। मंदिर में उमडऩे वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

छिडक़ेंगे दूध-दही
श्रीनाथजी की हवेली में जन्माष्टमी मंगलवार को मनाई जाएगी। मंदिर के मुखिया कमलकुमार व्यास ने बताया कि सुबह 5.30 बजे मंगला, 6 बजे पंचामृत स्नान, 10.30 बजे शृंगार, 12 बजे राजभोग, शाम 7.30 बजे उत्थापन, 8 बजे भोग आरती, 9 बजे शयन, 10 बजे से 11.45 बजे तक जागरण, 12.15 बजे जन्मोत्सव के दर्शन होंगे। इसी प्रकार बुधवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत सुबह ९ से 10.30 बजे दूध-दही का छिडक़ाव होगा। मंगला के दर्शन 11.30 बजे और इसके बाद राजभोग की झांकी के दर्शन होंगे। शाम 5.3० बजे उत्थापन और 6 बजे शयन के दर्शन होंगे।
यातायात व्यवस्था में तब्दीली
जगदीश चौक में मटकी फोड़ कार्यक्रम में उमडऩे वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में तब्दीली की है। उपाधीक्षक भंवरसिंह हाड़ा ने बताया कि शाम ५ बजे से समाप्ति तक चांदपोल से जगदीश चौक, रंगनिवास से जगदीश चौक व हाथीपोल से घंटाघर से जगदीश चौक मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा। इसी तरह गंगा निम्बार्क सोसायटी की ओर से लोकोत्सव महापर्व के दौरान शाम पांच बजे से पुराना कन्ट्रोल रूम, आरएमवी रोड व अमल का कांटा से धानमंडी, मुखर्जी चौक व तैलियों की माता से स्थल मन्दिर तक का मार्ग पूर्णत: बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें

image