10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भींडर में जनता सेना को रोकने कांग्रेस-भाजपा एक, कई जगह निर्विरोध चुने सदस्य

जिले भर में पंचायत समिति स्थाई समितियों के सदस्यों के चुनाव
less than 1 minute read
Google source verification
भींडर में चुनाव।

भींडर में चुनाव।

उदयपुर. नवगठित पंचायत समितियों में कोरोना के चलते लम्बे समय बाद स्थाई समितियों के चुनाव होने की प्रक्रिया शुरू हुई। गुरुवार को जिले भर मेें सदस्यों के चुनाव हुए इनमें कई जगह सदस्य निर्विरोध निर्वाचत हुए। सबसे चर्चा वाले चुनाव वल्लभनगर विधानसभा के राजनीति के प्रमुख केन्द्र भींडर में हुए जहां जनता सेना का बोर्ड होते हुए उसे मात मिली। वहां ऐसा इसलिए हुआ कि भाजपा व कांग्रेस एक हो गए।

प.स. गिर्वा में भी चुनाव को लेकर दिन भर रेलमपेल रही। ऋषभदेव पंस. में सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। भींडर में 6 समितियों में 5-5 सदस्य निर्वाचन के लिए चुनाव हुए जिसमें प्रत्येक समिति में 10 पंचायत समिति सदस्यों ने नामांकन किया।

वहां कुल 19 सदस्य हैं, जिसमें जनता सेना के 9, भाजपा के 3, कांग्रेस के 3, निर्दलीय 4 सदस्य है। ऐसा माना जा रहा है कि स्थाई समितियों के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य एक होकर अपने उतारे उम्मीदवारों को मतदान किया। जिससे प्रत्येक समिति में 10 मत प्राप्त करने वाले सदस्य जीत गये और जनता सेना के सदस्य हार गये। हालांकि भाजपा-कांग्रेस के सदस्यों ने एक होने की बात को नकारा, लेकिन मतगणना में जिन समितियों में भाजपा के उम्मीदवार थे उनको भी 10 मत मिले, जिन समितियों में कांग्रेस व निर्दलियों के उम्मीदवार थे उनको भी 10 मिले। वहीं जनता सेना के उम्मीदवारों को 9 मत ही मिले। जो बड़ी समितियां है उसमें जनता सेना की भागीदारी नहीं रहेगी। वल्लभनगर विस में ऐसा पहले भी कई बार हुआ।