3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर से कन्याकुमारी तक माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से 77 दिन में 9500 किमी. का सफर तय करेंगे भारतीय सेना के जवान

करगिल विजय रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सेना का नेटेक्स के2के 2023-24 अभियान, 50 सदस्यों की टीम तीन अलग-अलग चरणों में देगी शहादत को श्रद्धांजलि

2 min read
Google source verification
microlite_team.jpg

करगिल युद्ध के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश के मौके पर भारतीय सेना की ओर से कश्मीर से कन्याकुमारी तक 9,500 किमी का हवाई सफर किया जा रहा है। इस अभियान को नेटेक्स के2के 2023-24 नाम दिया गया है। इसमें चार माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट शामिल हैं, जो 77 दिन में करगिल व रामसेतु पर तिरंगा फहाराएंगे। साहस और एकजुटता के प्रदर्शन के ध्येय को लेकर निकली नेटेक्स टीम मंगलवार को उदयपुर पहुंची। गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत मध्यप्रदेश के महू से हुई है। यहां से सेना की टीम सोमवार को बांसवाड़ा और मंगलवार को उदयपुर पहुंची।

करगिल व रामसेतु पर फहराएंगे तिरंगा

अभियान का हिस्सा और राजस्थान के सीकर निवासी कर्नल अभयजीत मेहलावत ने बताया कि सैन्य माइक्रो लाइट अभियान 2023-24 नेटेक्स एक महत्वाकांक्षी अभियान है। साहसिक माइक्रो लाइट विमान चालकों की टीम के जांबाज इस अभियान के अंतर्गत उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक चार माइक्रो लाइट और पावर्ड हैंग ग्लाइडर हवाई जहाजों में 9500 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। 2024 में करगिल रजत जयंती महोत्सव के दौरान उत्तर में विजय की प्रतीक बनी करगिल की चोटी तो दक्षिण में आध्यात्मिक केंद्र रामसेतु पर तिरंगा लहराकर भारत और भारतीय सेना की श्रेष्ठता प्रदर्शित की जाएगी। कर्नल मेहलावत ने बताया कि इससे पहले प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की स्मृति में 1923 में बने पुणे के बॉम्बे सेपर्स रेजिमेंट्स युद्ध स्मारक की शताब्दी के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि दी जाएगी।

टीम में 3 महिला अधिकारी

नेटेक्स 23-24 राष्ट्रीय अभियान की टीम में 11 कर्नल, लेफ्टिेनेंट कर्नल, मेजर और कैप्टन स्तर के अधिकारी, चार जेसीओ और 35 जवान हैं। इनमें देश के पूर्व, उत्तर और दक्षिण की तीन महिला अधिकारी चंडीगढ़ की मेजर गरिमा पुनियानी, चेन्नई की कैप्टन प्रियदर्शिनी और पश्चिम बंगाल की संगमित्रा राई शामिल हैं। इस टीम के अधिकांश सदस्य युवा हैं, जो बारी-बारी से सफर को जारी रखेंगे। यात्रा का पहला चरण 2 दिसंबर तक चलेगा। अभियान का दूसरा चरण 3 से 14 दिसंबर और तीसरा चरण 28 दिसंबर से 9 जनवरी 2024 तक चलेगा। चौथा चरण 10 जनवरी से 4 फरवरी 2024 तक चलेगा। उदयपुर से ये टीम जोधपुर के लिए बुधवार सुबह रवाना होगी।